(सीजी टॉकिज) फिंगेश्वर:- नगर में गुरुवार 26 नवंबर को स्वास्थ्य, स्वच्छता और जनभागीदारी से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। नगर के हाईस्कूल प्रांगण में दोपहर 12 बजे स्वस्थ पंचायत सम्मेलन, स्वास्थ्य मेला एवं मितानिन सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू करेंगे। वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजक समिति ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण समिति द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मेले के साथ मितानिन सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मितानिनों का सम्मान किया जाएगा। आयोजक समिति ने क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।











Leave a Reply