(सीजी टॉकिज) आरंग:- दिवाली त्योहार से पहले अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए आरंग पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रसनी और गौरभाठ में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 14 लोगों को पकड़ा गया और उनके कब्जे तथा जुआ फड़ से 46 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
रसनी में जुआ फड़ से 7 लोग पकड़े गए
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रसनी के तालाब पार में की गई। यहां जुआ खेलते पाए जाने पर सात लोगों को पकड़ा गया। इनमें केशव साहू (47), चन्द्रप्रकाश साहू (52), जितेन्द्र चन्द्राकर (45), हेमंत चन्द्राकर (20), दिनेश चन्द्राकर (48), प्रवीण अग्रवाल (46) और संतोष साहू (35) शामिल हैं। सभी ग्राम रसनी, थाना आरंग के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे और फड़ से कुल 36 हजार रुपये नगद बरामद किए।
गौरभाठ में 6 आरोपी पकड़े गए
दूसरी कार्रवाई ग्राम गौरभाठ के तालाब पार में की गई। यहां से पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा। इनमें विरेन्द्र यादव (38), केदार साहू (33), विष्णु साहू (70), जागेश्वर साहू (38), वेदराम यादव (40) और उमेश कुमार साहू (41) शामिल हैं। सभी ग्राम गौरभाठ के निवासी बताए गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए।
दोनों कार्रवाई में 46,500 रुपये जब्त
आरंग पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 14 लोगों को पकड़ा गया और 46 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए गए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर दिवाली के मद्देनजर अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।











पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को सुबह लगभग 9.35 बजे चंद्रप्रकाश वर्मा स्कूल पहुंचा था। इसके बाद वह निजी काम का बहाना बनाकर स्कूल से बाहर चला गया। बताया गया कि उसने घटना के दौरान मोबाइल का लोकेशन बंद रखा और हत्या के बाद दोपहर करीब 12.50 बजे स्कूल वापस लौटा। स्कूल लौटने पर आरोपी ने अपने मोबाइल से VSK ऐप में लॉगिन नहीं किया, बल्कि मोबाइल घर पर रह जाने की बात कहकर साथी शिक्षक के मोबाइल से उपस्थिति दर्ज की।
आरोपी के अनुसार, वह हर महीने ब्याज लेता था, लेकिन पिछले तीन महीनों से ब्याज का भुगतान नहीं मिला रहा था। इसी लेन-देन को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते 17 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे कुम्हारी स्कूल के बाहर पटवारी कार्यालय के पास दोनों की मुलाकात हुई। पैसे और ब्याज की वापसी को लेकर विवाद के बाद दोनों बनचरौदा के सुनसान इलाके की ओर चले गए। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपनी स्कूटी में रखे धारदार हथियार से मृतक के सिर के पीछे हमला किया। इसके बाद हथौड़े से सिर और चेहरे पर कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।


थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश साहू के मुताबिक, जांच में यह बात सामने आई है कि सरकारी शराब दुकान के कुछ कर्मचारी ही शराब को अवैध रूप से बिक्री के लिए बाहर ले जा रहे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा अवैध शराब के इस कारोबार का संचालन किस स्तर तक हो रहा था।


