CGTalkies

CGTalkies News

कुम्ही में 29 लाख रुपए के विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण और भूमिपूजन

(सीजी टॉकिज) राजिम :-  समीपस्थ ग्राम कुम्ही में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कुल 29 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया जिसमें विधायक मद से निर्मित सरस्वती शिशु मंदिर सामुदायिक भवन लागत 08 लाख रुपये तथा वार्ड नं. 12 एवं 06 में पक्का नाली निर्माण कार्य लागत 06 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा कृषि एवं बीज विकास निगम लिमिटेड छत्तीसगढ़ की स्वीकृति से शीतला तालाब टीना शेड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपये का भूमिपूजन भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू शामिल हुए, कार्यक्रम की अध्यक्षता छग बीज एक कृषि विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने की। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू,जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू, भाजपा जिला मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके,भाजपा मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, हरीश साहू जिलाअध्यक्ष सरपंच संघ गरियाबंद, पंकज निर्मलकर जनपद सदस्य एवं जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा मंडल महामंत्री जितेन्द्र पेंडरिया,श्रीमती रेणुका साहू आदि शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल का सर्वांगीण विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन और पक्की नालियों के निर्माण से गाँव के बुनियादी सुविधाओं का स्तर बेहतर होगा। आज जिन कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन हुआ है, वे कुम्ही गाँव की प्रगति में मील का पत्थर साबित होंगे। हम क्षेत्र में जन-सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का लाभ लेकर बिजली बिल से हम राहत पा सकते हैं। इसमें मिलने वाली सब्सिडी का अधिक से अधिक लाभ लेकर अपने घरों में सौर पैनल स्थापित करें और ऊर्जा उपभोक्ता के साथ साथ अब हम ऊर्जा उत्पादक व ऊर्जा प्रदाता बनने की ओर अग्रसर हों तभी हम विकसित भारत की परिकल्पना को जल्द ही साकार कर सकेंगे।

छग कृषि एवं बीज विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष चन्द्रहास चन्द्राकर ने कहा कि विकास कार्यों के निष्पादन से गाँव की आधारभूत संरचना मजबूत होती है। शीतला तालाब परिसर में 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाला टीना शेड ग्रामीणों को सार्वजनिक व धार्मिक आयोजनों के लिए बेहतर स्थान प्रदान करेगा। कृषि और ग्रामीण विकास के जरिए हम क्षेत्र के हर नागरिक को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि गाँव का विकास भवनों या सड़कों के साथ-साथ समाज के एकजुट होकर आगे बढ़ने से होता है। आज ग्राम कुम्ही में जो विकास कार्य स्वीकृत और पूर्ण हुए हैं, वे पंचायत प्रतिनिधि और जन-सामान्य के साझा प्रयासों का परिणाम हैं। ऐसे निर्माण कार्यों से आने वाली पीढ़ियों को सीधा लाभ पहुँचेगा।

इस दौरान प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव चंद्राकर, प्रकाश साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू समाज राजिम,प्रभु नंद चंद्राकर, सुरेश दिलावर, वीरेंद्र साहू सरपंच, दीनू साहू उपसरपंच, श्याम लाल साहू, जीवराखन साहू, शत्रुहन साहू, मेघनाथ साहू प्राचार्य, बालचंद साहू, समस्त पंचगण व ग्रामवासी शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सरपंच,उपसरपंच सहित समस्त ग्रामवासियों ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

विधायक रोहित साहू ने गृहग्राम पिपरछेड़ी को दी ग्राम सदन की सौगात, भव्य समारोह में किया लोकार्पण

(सीजी टॉकिज) राजिम :- ग्राम पंचायत सेम्हरतरा-पिपरछेड़ी में ग्राम सदन लोकार्पण गरिमामय समारोह में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू जी उपस्थित रहे। अपने गृह ग्राम पहुँचने पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बाजे-गाजे, पुष्पहार और आतिशबाजी के साथ विधायक का अत्यंत भावुकता से स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सरपंच संघ गरियाबंद के जिला अध्यक्ष हरीश साहू ने की।

इस अवसर पर पिपरछेड़ी स्थित नवनिर्मित ग्राम सदन भवन में पट्टिका का अनावरण कर विधिवत लोकार्पण किया गया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रोहित साहू ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जिस माटी में मैं खेला-कूदा और पला-बढ़ा हूँ, आज जनप्रतिनिधि के रूप में उसी मातृभूमि और अपने परिजनों की सेवा करने का अवसर मुझे मिला है। गृहग्राम का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। गांव का सर्वांगीण विकास, हर ग्रामीण तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना मेरी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्राम सदन भवन के बन जाने से गांव की बैठकों, सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों और अन्य गतिविधियों के संचालन में अपार सुगमता आएगी। विधायक ने क्षेत्र में आने वाले समय में सड़कों, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्धता दोहराई और ग्रामीणों की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।​

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जिला अध्यक्ष सरपंच संघ गरियाबंद हरीश साहू ने कहा कि आज का दिन हमारी ग्राम पंचायत सेम्हस्तरा-पिपरछेड़ी के लिए ऐतिहासिक है। गाँव के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम सदन की अत्यंत आवश्यकता थी, जो आज साकार हो चुकी है। हमारे गांव के माटीपुत्र रोहित साहू जी निरंतर गाँव और क्षेत्र की जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से हमारी पंचायत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

इस दौरान सभी अतिथियों ने नाग पंचमी के अवसर पर बारह नाग देवताओं की पूजा अर्चना की। समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु विशेष रूप से छत्तीसगढ़ के सुपरहिट पंडवानी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा महाभारत के प्रसंगों पर जीवंत प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नंद जी साहू उपसरपंच, ग्राम पंचायत पिपरछेड़ी,मंशा राम साहू अध्यक्ष, ग्राम विकास समिति,मंशा रामखाभन लाल साहू,कोषाध्यक्ष, ग्राम विकास समिति साथ ही गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य जन विष्णु राम साहू, किशलाल साहू, ईश्वर लाल साहू, पन्ना लाल निर्मलकर, मन्नु लाल साहू, जोहन साहू, माधो ध्रुव, शिवदयाल साहू, कार्तिक साहू, फुलसिंह यादव, नाथू यादव, गजाधर सिंह ठाकुर, द्वारिका सोनवानी, अर्जुन साहू, लखन रात्रे, जितेन्द्र निर्मलकर सहित सभी पंचगण श्रीमती गायत्री संतु साहू, श्रीमती वीणा नरेश ध्रुव, श्रीमती सफरा चुनु सतनामी, हुलास साहू, जगन्नाथ साहू, श्रीमती भेनु साहू, श्रीमती धनेश्वरी साहू, श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती केमिन साहू एवं बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सेम्हरतरा व पिपरछेड़ी के ग्रामीणजन, महिलाएँ व युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास समिति की ओर से अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया गया।

विधायक इंद्र कुमार साहू ने सपत्नीक निकाली भव्य पंचकोशी यात्रा; हजारों शिवभक्त हुए शामिल

(सीजी टॉकिज) अभनपुर :- सावन मास के पावन अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने सपत्नीक भव्य बोलबम पंचकोशी यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत ग्राम सरखी स्थित सारखेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक के साथ हुई। इस दौरान विधायक ने भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर अभनपुर विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक इंद्र कुमार साहू के साथ सैकड़ों चारपहिया एवं दोपहिया वाहनों में हजारों की संख्या में शिवभक्त एवं समर्थक बोलबम के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। यात्रा का अनेक जगहों पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया।

पंचमहादेव के दरबार में पहुंचे विधायक

बोलबम पंचकोशी यात्रा के दौरान विधायक इंद्र कुमार साहू ने अभनपुर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। ग्राम सरखी से यात्रा ग्राम पटेवा स्थित पटेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां विधायक ने भगवान पटेश्वर नाथ का पूजन कर क्षेत्र की समृद्धि की कामना की।

इसके बाद यात्रा राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां विधायक ने त्रिवेणी संगम का पवित्र जल लेकर भगवान कुलेश्वर महादेव का विधि-विधानपूर्वक जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र में सुख-शांति, अच्छी वर्षा, किसानों की खुशहाली और सभी परिवारों के जीवन में समृद्धि की कामना की।

इसके बाद बोलबम यात्रा चंपारण स्थित चम्पेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां दर्शन-पूजन के बाद यात्रा का अंतिम पड़ाव ग्राम छटेरा स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर रहा। यहां पूजा-अर्चना के साथ पंचकोशी बोलबम यात्रा का समापन किया गया। पूरी यात्रा के दौरान हजारों शिवभक्त विधायक के साथ चलते रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश ढीढी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त, भाजपा कार्यकर्ता एवं विधायक के समर्थक मौजूद रहे।

क्षेत्र की खुशहाली की कामना

इस अवसर पर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना और आस्था का पर्व है। बोलबम पंचकोशी यात्रा के माध्यम से उन्होंने भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा, “भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। हमारे क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली आए, किसानों के खेतों में अच्छी फसल हो और प्रत्येक परिवार स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे, यही मेरी कामना है। सावन के इस पवित्र अवसर पर पंचकोशी यात्रा में जिस तरह हजारों शिवभक्तों का आशीर्वाद और सहभागिता मिली, वह मेरे लिए अत्यंत भावुक और गौरव का विषय है।

विधायक ने यात्रा में शामिल सभी शिवभक्तों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हम सब मिलकर अपने क्षेत्र को विकास, शांति और समृद्धि की दिशा में आगे ले जाने का संकल्प लें। बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।

श्रावण के अंतिम सोमवार को राजिम में गूंजेगा हर-हर महादेव, बाबा गरीबनाथ की निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

(सीजी टॉकिज) राजिम :- छत्तीसगढ़ के प्रयाग कहे जाने वाले राजिम में श्रावण मास के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को आस्था और भक्ति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। बाबा केदारेश्वर वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बाबा गरीबनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा निकाली जाएगी। इस धार्मिक आयोजन के साथ 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण एवं रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण और रुद्राभिषेक

आयोजन के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण एवं रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक प्रसादी भंडारा आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण की व्यवस्था रहेगी।

इसके पश्चात शाम 4 बजे कार्यक्रम स्थल से बाबा गरीबनाथ जी की भव्य पालकी यात्रा प्रारंभ होगी। पालकी यात्रा के दौरान राजिम नगर भक्तिमय वातावरण में रंग जाएगा और जगह-जगह श्रद्धालु बाबा गरीबनाथ के दर्शन एवं स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे।

पालकी यात्रा में दिखेंगे कई आकर्षण

भव्य पालकी यात्रा को यादगार बनाने के लिए आयोजकों द्वारा विशेष तैयारियां की जा रही हैं। यात्रा में श्री कुलेश्वरनाथ डमरू वादक ग्रुप, विशाल शिवशक्ति प्रतिमा, बाबा गरीबनाथ जी की महाआरती, सुप्रसिद्ध देव ऑडियो, मास्टर लक्की धमाल रायपुर, मां शाकंभरी की झांकी तथा राजनांदगांव की चलित रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। धार्मिक झांकियों, डमरू वादन और भक्ति संगीत के साथ निकलने वाली पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

इन मार्गों से होकर गुजरेगी पालकी यात्रा

बाबा गरीबनाथ जी की पालकी यात्रा कार्यक्रम स्थल से प्रारंभ होकर भैरव बाबा मंदिर, बाबा गरीबनाथ मंदिर, पं. श्यामाचरण चौक, बस स्टैंड राजिम, शिवाजी चौक, आमापारा, मां महामाया मंदिर, आजाद चौक, ठाकुर पारा होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा गरीबनाथ जी का स्वागत एवं पूजा-अर्चना किए जाने की भी तैयारी है।

बस स्टैंड में शाम 7 बजे होगी महाआरती

आयोजन का सबसे विशेष आकर्षण बाबा गरीबनाथ जी की भव्य महाआरती होगी। आयोजकों के अनुसार शाम 7 बजे बस स्टैंड राजिम में महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से अपने परिवार सहित इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर बाबा गरीबनाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

विधायक रोहित साहू सोमवार को लोकार्पण, शिव महापुराण कथा और भव्य जलाभिषेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू सोमवार को क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के लोकार्पण से लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर होंगे।

विधायक कार्यालय से जारी के अनुसार विधायक श्री साहू सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न गांवों एवं नगर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिसमें ग्राम पीपरछेड़ी में विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उसके बाद नगर पंचायत फिंगेश्वर स्थित फणीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करेंगे।

इसके अलावा ग्राम बोरसी स्थित माँ मौली शीतला मंदिर प्रांगण में हमर कांवरिया संगवारी समिति द्वारा आयोजित भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक रोहित साहू ने किया ध्वजारोहण, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

(सीजी टॉकिज) राजिम :- धर्मनगरी राजिम में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और तिरंगा फहराया।

विधायक रोहित साहू ने बस स्टैंड स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर बेरोजगार संघ एवं नगरवासियों द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में झंडा फहराया। इसके अलावा उन्होंने विकास मोटर्स शोरूम में श्याम अग्रवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। विधायक श्री साहू नगर पालिका परिषद राजिम द्वारा आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विशेष रूप से शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और अमर बलिदान को नमन करने का दिन है। राजिम की पावन धरा हमेशा से राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज हमें मिलकर राजिम विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब अपने क्षेत्र और देश की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला की शुभकामनाएं। नगर पालिका प्रशासन राजिम शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। हम सब मिलकर राजिम को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित करेंगे और जन-सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे।

समारोह के दौरान राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू ने नागरिकों को बढ़ते सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सायबर सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड या गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय या सायबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में संपर्क करें।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन में सभी के सामूहिक सहयोग से ही आज का यह राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमामय और ऐतिहासिक बन सका है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सोमनाथ पटेल ने किया।

समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, पुलिस बल और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से सभापति भारत यादव ,आकाश राजपूत , मंशा कुर्रे , कुलेश्वर साहू, तुषार कदम , जानकी पटेल , नरोत्तम राजपूत , अंजनी उत्तम निषाद , बलराम यादव , सुरेश पटेल , टन्केश्वर सोनकर , अजय पटेल , सुमित्रा यशवंत निराला , रेखा कुलेश्वर साहू , बेरोजगार संघ के देवेंद्र शर्मा , गजाधर ठाकुर , सुनील जैन , हेमंत साहू , धर्मेंद्र शर्मा , धीरेन्द्र शर्मा , सुनील यादव , भावेश ठाकुर , पवन सोनी , श्रेयांस शर्मा , यांशु साहू ,लीलेश्वर यदु , सुनील देवांगन , अजय पटेल , योगेश साहू , जितेंद्र सोनी , जय शर्मा, वरिष्ठ नागरिक ताराचंद मेघवानी , अशोक श्रीवास्तव,लाला साहू अध्यक्ष रा. भ. मं. समिति,विकास तिवारी , प्रकाश साहू , चन्द्रशेखर मिश्रा , रोशनी गोस्वामी , सुरेश यादव , कमल सिन्हा , कांति सोनकर , साधु निषाद ,सीएमओ संतोष विश्वकर्मा , इंजीनियर नितेश भंवर आदि उपस्थित रहे।

विकास मोटर्स में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विधायक रोहित साहू ने किया ध्वजारोहण

(सीजी टॉकिज) राजिम:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजिम स्थित विकास मोटर्स जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम में देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के पश्चात विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और हमें ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने किसानों और कृषि क्षेत्र के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शॉल-श्रीफल से विधायक का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विकास मोटर्स जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के संचालक श्याम अग्रवाल ने विधायक रोहित साहू का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्याम अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विधायक रोहित साहू एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनप्रतिनिधि की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किशोर साहू, शरद पारकर, राजेश धीवर, पुरण यादव, देवेंद्र सेन सहित शोरूम के कर्मचारी भुखन साहू, गौतम साहू, टिकेश्वर साहू, नम्रता साहू, हेमलता, पूजा निषाद, सुनील पाटकर, ताकेश्वर (गोलू), संतोष साहू, लोकेश साहू, नकुल साहू, भूषण साहू, हुलास यादव, नवीन साहू, पंकज यादव, सत्यम निषाद, संतोषी साहू, मो. तौसीफ, पायल देवांगन, खोवेंद्र देवांगन, गणेश नागेश, लच्छू यादव, रामकृष्ण पांडेय, राजू सोलंकी, लुकेश दीवान एवं तनुजा वैष्णव सहित , क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

राजिम विधायक रोहित साहू का 14 अगस्त का जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के निवास कार्यालय में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाला नियमित जनदर्शन कार्यक्रम 14 अगस्त शुक्रवार को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।

जनदर्शन के माध्यम से विधायक रोहित साहू क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनते हैं तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके त्वरित निराकरण का प्रयास करते हैं।

विधायक के निज सहायक किशोर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते 14 अगस्त को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। आगामी जनदर्शन कार्यक्रम के संबंध में समय एवं तिथि की जानकारी पृथक रूप से दी जाएगी।

विधायक की कांवड़ यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 17 किलोमीटर तक गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे

(सीजी टॉकिज) राजिम:- श्रावण मास के दूसरे सोमवार को राजिम क्षेत्र में आस्था, भक्ति और उत्साह का अदभुत संगम देखने को मिला। विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में निकली कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में शिवभक्त, श्रद्धालु, ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और मातृशक्तियां व भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। पंचकोशी धाम के फिंगेश्वर से प्रारंभ हुई यह कांवड़ यात्रा करीब 17 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राजिम के त्रिवेणी संगम स्थित प्रसिद्ध श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर शिवभक्त उत्साह के साथ चलते रहे।

विधायक रोहित साहू ने फिंगेश्वर स्थित फणिकेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने कांवड़ यात्रा का शुभारंभ किया और स्वयं पैदल चलकर राजिम की ओर रवाना हुए। विधायक के साथ चल रहे हजारों श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, कारवां बढ़ता गया और रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।

कांवड़ यात्रा के मार्ग में ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कई स्थानों पर महिलाओं ने थाल सजाकर विधायक की आरती उतारी और फूलों की पंखुड़ियों की वर्षा कर अभिनंदन किया। महिलाओं और युवाओं ने गुलाल लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कई जगह ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ कांवड़ यात्रा का स्वागत किया। रास्तेभर श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया।

कांवड़ यात्रा दोपहर करीब डेढ़ बजे बोरसी गांव पहुंची। यहां कुछ देर विश्राम करने के बाद विधायक अपने काफिले के साथ किरवई के लिए रवाना हुए। किरवई पहुंचते ही यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद कांवड़ यात्रा आगे कोमा की ओर रवाना हुई।

राजिम में ऐतिहासिक स्वागत

कोमा से आगे बढ़ते हुए कांवड़ यात्रा देर शाम राजिम शहर पहुंची। शहर में प्रवेश करते ही शिवभक्तों और आम नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवाजी चौक और पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर विधायक रोहित साहू और कांवड़ यात्रियों का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। आतिशबाजी के बीच विधायक का अभिनंदन किया गया। फूल-मालाओं से स्वागत और जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

राजिम शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कांवड़ यात्रा लक्ष्मण झूला की ओर बढ़ी। यहां से श्रद्धालु त्रिवेणी संगम स्थित श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद विधायक रोहित साहू ने पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान कुलेश्वरनाथ महादेव का विधि-विधान से पूजन किया और कांवड़ के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। इसी के साथ करीब 17 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक कांवड़ पदयात्रा का समापन हुआ।

17 किलोमीटर तक नजर आया आस्था का कारवां

फिंगेश्वर से राजिम तक निकली इस कांवड़ यात्रा की खास बात यह रही कि विधायक रोहित साहू अपनी धर्म पत्नी भुनेश्वरी देवी के साथ पूरे मार्ग में पैदल ही चलते रहे। उनके साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। फिंगेश्वर से निकला कांवड़ यात्रियों का यह विशाल कारवां करीब 17 किलोमीटर तक नजर आया। यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों के स्वागत ने इसे और भी भव्य बना दिया।

कहीं महिलाएं आरती की थाल लेकर खड़ी थीं तो कहीं ग्रामीण फूल-मालाओं के साथ स्वागत के लिए इंतजार कर रहे थे।

कांवड़ यात्रा में राजिम-फिंगेश्वर जनपद अध्यक्ष इंद्राणी – नेहरू साहू, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, जिला भाजपा महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू सहित क्षेत्र के अनेक सरपंच, जनपद सदस्य, पंच, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में शिवभक्त और श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल रहे।

कांवड़ यात्रा के समापन के बाद विधायक रोहित साहू ने हरिभूमि से चर्चा करते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से कांवड़ यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव का जलाभिषेक कर राजिम क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की मंगल कामना को लेकर यह पदयात्रा निकाली गई थी।

उन्होंने कहा कि यात्रा में जिस तरह से हजारों की संख्या में श्रद्धालु, शिवभक्त, ग्रामवासी और पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चले, वह उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। रास्तेभर ग्रामीणों और मातृशक्तियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत ने इस यात्रा को यादगार बना दिया।

विधायक ने कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की आस्था और श्रद्धा की यात्रा थी। भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और राजिम क्षेत्र निरंतर सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़े, यही उनकी कामना है।

17 किलोमीटर तक दिखाई देने वाला श्रद्धालुओं का विशाल कारवां और रास्तेभर हुए आत्मीय स्वागत ने इस यात्रा को राजिम क्षेत्र की यादगार धार्मिक पदयात्राओं में शामिल कर दिया।

राजिम के स्वामी आत्मानंद स्कूल का विधायक रोहित साहू ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर किया मध्याह्न भोजन

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने राजिम स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्कूली बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन भी ग्रहण किया। स्कूल में विधायक के पहुंचने पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।

निरीक्षण के दौरान विधायक रोहित साहू ने विद्यालय परिसर,कक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश कर विद्यार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। विधायक ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, पठन-पाठन की स्थिति और शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही मध्याह्न भोजन के समय विधायक रोहित साहू स्वयं बच्चों के बीच पहुंचे और बिना किसी औपचारिकता के जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ भोजन किया।

उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और स्वच्छता को खुद परखा। इस दौरान विधायक रोहित साहू ने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि शैक्षणिक कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही न हों। उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल, स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इसके साथ ही विधायक ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों को समयबद्धता का पालन करने, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और विद्यालय के परीक्षा परिणाम को उत्कृष्ट बनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, राष्ट्रीय आई टी सेल प्रभारी विवेक शर्मा,प्राचार्य बी एल ध्रुव, प्रबंधन समिति के सदस्य सोमनाथ पटेल, संजीव साहू, खुशी साहू, नगर पालिका के सभापति भारत यादव, कुलेश्वर साहू, आकाश राजपूत, पार्षद सुरेश पटेल, अजय पटेल, शिक्षकगण विक्रम ठाकुर, कैलाश साहू, सविता साहू, नारायण साहू, प्रणीति चंद्राकर, साक्षी जपे, साक्षी शर्मा सहित छात्र छात्राएं उपस्थित हुए।