CGTalkies

CGTalkies News

रेत से पटे खेत, विधायक रोहित साहू ने ग्राम पोखरा और हथखोज में पहुंचकर किया जमीनी निरीक्षण, किसानों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा

(सीजी टॉकिज) राजिम:- हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों की नुकसान हुए फसल का जायजा लेने के लिए क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पोखरा और हथखोज पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित खेतों और नदी में उतरकर बारीकी से निरीक्षण किया। बाढ़ के तेज पानी और मलबे के कारण किसानों के कई एकड़ उपजाऊ खेत पूरी तरह रेत से पट चुके हैं और फसलों का नुकसान हुआ है।

किसानों की पीड़ा को नजदीक से समझने के लिए विधायक रोहित साहू स्वयं जनप्रतिनिधियों और स्थानीय ग्रामीणों के साथ धरातल पर उतरे। उन्होंने रेत से पटे खेतों और नदी के जलस्तर वाले क्षेत्रों का पैदल चलकर मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने पूरी गंभीरता से उनकी बातें सुनीं।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को समय पर उचित मुआवजा और राहत राशि दिलाई जा सके। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अन्नदाताओं के साथ खड़े हैं।

​​निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों और किसानों से विधायक रोहित साहू ने कहा कि अन्नदाताओं की मेहनत और उनकी फसल का नुकसान हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक है। प्राकृतिक आपदा के इस संकट काल में सरकार पूरी तरह से किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। मैंने स्वयं यहाँ आकर खेतों की वास्तविक स्थिति और बाढ़ से हुए नुकसान को देखा है। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द नुकसान का आकलन करवाकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी। आपकी हर समस्या का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य नंदनी कोमल ढीढी, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, सरपंच पोखरा डॉ. सियाराम साहू, सरपंच हथखोज बलराम निषाद, श्याम अग्रवाल,मुकेश साहू, संतोष साहू, ग्राम विकास समिति अध्यक्ष राजू पटेल, राजेश परमार राजकुमार साहू राजकुमार साहू नरेंद्र निषाद रोशन साहू किशन साहू तेजराम निषाद ,जल संसाधन ई एस के बर्मन, कृषि विभाग संचालक चंदन राय,राजस्व निराक्षक, पटवारी, पी डब्लू डी इंजिनियर सहित प्रशासनिक अमला मौजूद रहे।

विधायक रोहित साहू ने बच्चों के साथ किया नेवता भोज, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

(सीजी टॉकिज) राजिम:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सक्षम दिव्यांग आवासीय विद्यालय, सिंधौरी (राजिम) में नेवता भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक रोहित साहू, जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी नेहरू साहू, भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, जनपद सदस्य आशीष शर्मा, सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू सहित जनप्रतिनिधियों अधिकारियों ने सहभागिता की और विद्यालय के बच्चों के साथ सामूहिक भोज किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के श्रवण बाधित बच्चों ने अपने शिक्षकों के इशारों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी गीतों पर मनमोहक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि विशेष बच्चों के बीच समय बिताना और उनके साथ भोजन करना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मीयता और सेवा का अवसर है। इन बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और आत्मविश्वास है। समाज को इनके प्रति संवेदनशील होकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए हरसंभव सहयोग देना चाहिए।वही जनपद अध्यक्ष श्रीमती इंद्राणी साहू ने कहा कि सक्षम आवासीय विद्यालय द्वारा विशेष बच्चों को शिक्षा, प्रशिक्षण एवं संस्कार देकर आत्मनिर्भर बनाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। बच्चों की सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां उनकी प्रतिभा और आत्मविश्वास को दर्शाती हैं।

संस्था प्रमुख रामगुलाल सिन्हा ने बताया कि सक्षम आवासीय विद्यालय में विशेष बच्चों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, प्रशिक्षण एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया और उनकी प्रतिभाओं की सराहना की। कार्यक्रम ने सेवा, संवेदना और समरसता का संदेश दिया।

विकास की सौगात, विधायक रोहित साहू ने घोघरा में सीसी रोड और सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

(सीजी टॉकिज) फिंगेश्वर:- ग्राम पंचायत गनियारी के आश्रित ग्राम घोघरा में ग्रामीणों को बड़ी विकास सौगात मिली है। गांव में नवनिर्मित सीसी रोड और सामुदायिक भवन का विधायक रोहित साहू ने लोकार्पण किया। विकास कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार साहू ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरीश साहू और भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजुलता साहू मौजूद रहीं।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार गांव, गरीब और जरूरतमंद परिवारों के हित में लगातार काम कर रही है। सरकार का उद्देश्य हर जरूरतमंद परिवार को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों के सम्मान और आर्थिक सहयोग के लिए प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंच रहा है और विकास कार्यों को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रयास जारी है।

बिजली बिल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना

विधायक रोहित साहू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग घर-घर जाकर बिजली बिल के नाम पर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार जनता को राहत देने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।

रोहित साहू ने किया लोकार्पणउन्होंने प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली योजना का उल्लेख करते हुए ग्रामीणों से सौर ऊर्जा योजना का लाभ उठाने और अपने घरों में सोलर पैनल लगाने की अपील की। विधायक ने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाने से परिवारों को बिजली खर्च में राहत मिल सकती है और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत सभापति नंदनी ओमकार साहू ने कहा कि घोघरा में सीसी रोड और सामुदायिक भवन का निर्माण ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करता है। सीसी रोड बनने से आवागमन सुगम होगा, वहीं सामुदायिक भवन का उपयोग सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की जरूरतों को प्राथमिकता देते हुए आगे भी विकास कार्यों को गति दी जाएगी।

भाजपा जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मंजुलता साहू ने ग्रामीणों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती सरोज भीखम लोहिले, उपसरपंच महेश साहू, ओमकार साहू, दीना साहू, भूषण साहू, किशोर निर्मलकर, परमेश्वर गन्धर्व, मिथलेश ध्रुव, आशाराम, पूर्व जनपद सदस्य भुपेश्वरी साहू, पुष्पी साहू, पंच आनंदराम साहू, उदय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

विधायक रोहित साहू सोमवार को लोकार्पण, शिव महापुराण कथा और भव्य जलाभिषेक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू सोमवार को क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विकास कार्यों के लोकार्पण से लेकर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर होंगे।

विधायक कार्यालय से जारी के अनुसार विधायक श्री साहू सुबह से लेकर शाम तक विभिन्न गांवों एवं नगर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जिसमें ग्राम पीपरछेड़ी में विभिन्न लोकार्पण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। उसके बाद नगर पंचायत फिंगेश्वर स्थित फणीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करेंगे।

इसके अलावा ग्राम बोरसी स्थित माँ मौली शीतला मंदिर प्रांगण में हमर कांवरिया संगवारी समिति द्वारा आयोजित भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

सोनतीर्थ घाट के निर्माणाधीन संस्कार भवन का विधायक रोहित साहू ने किया निरीक्षण

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम के ऐतिहासिक सोनतीर्थ घाट पर निर्माणाधीन संस्कार भवन का राजिम विधायक रोहित साहू ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

विधायक रोहित साहू ने निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही सामग्री का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने संस्कार भवन परिसर में पेयजल व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्नान स्थल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि सोनतीर्थ घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पिंडदान करने वाले परिवार और धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में शामिल होने वाले लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां बनने वाला संस्कार भवन सर्वसुविधायुक्त, विशाल और सुविधाजनक होना चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी राजिम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी या गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि संस्कार भवन बनने के बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब तक अंतिम संस्कार के बाद होने वाली धार्मिक रस्मों और सामाजिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान का अभाव था, जिसे यह भवन दूर करेगा।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षद बलराम यादव, भारत यादव, आकाश राजपूत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

राजिम विधायक रोहित साहू ने लिया महानदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा, विकास कार्यों का किया स्थल निरीक्षण

(सीजी टॉकिज) राजिम :- क्षेत्र में हो रही निरंतर बारिश के कारण महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय विधायक रोहित साहू पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रहे हैं। बाढ़ की संभावित स्थिति से जन-जीवन को सुरक्षित रखने और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक साहू ने जमीनी स्तर पर उतरकर गहन निरीक्षण किया।

उन्होंने संगम क्षेत्र का निरीक्षण एवं राहत व्यवस्था के निर्देश दिए। विधायक रोहित साहू ने महानदी के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा कर बढ़ते जलस्तर और बाढ़ की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए साथ ही जलस्तर पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय विधायक ने निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति में त्वरित राहत और सुरक्षित निकासी की पुख्ता व्यवस्था रखने को कहा तथा बाढ़ प्रभावित संभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक मुस्तैदी बनाए रखने पर जोर दिया।

धार्मिक स्थलों पर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के साथ-साथ विधायक ने नगर के धार्मिक स्थलों में चल रहे महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने नगर की आराध्य देवी मां शीतला मंदिर में चल रहे निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्यों की गुणवत्ता, निर्माण की गति और तय समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने शीतला मंदिर तथा अन्य धार्मिक स्थानों पर चल रहे कार्यों के अतिरिक्त और जितनी भी कार्यों की आवश्यकताएं महसूस होंगी उनके लिए डीपीआर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि इन निर्माणाधीन कार्यों के अतिरिक्त जो भी और कार्य होंगे उनके लिए भी तत्काल राशि की स्वीकृति की जाएगी। इसके साथ ही बाबा गरीबनाथ मंदिर के समीप नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पर बन रहे उच्चस्तरीय डोम शेड के निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप कार्य कराने को कहा।

इसके अलावा सोनतीर्थ घाट पर बन रहे सप्तऋषियों के प्रतिमा स्थल का भी निरीक्षण कर आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा निर्माण कार्य को द्रुतगति से पूरी करने की बात कही। इस दौरान वहां पर अव्यवस्थित रूप से फैले बिजली के तार को भी व्यवस्थित करने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और समयसीमा की विस्तृत जानकारी ली। विधायक ने अधिकारियों व ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे होने चाहिए।

इस दौरान विधायक रोहित साहू ने कहा कि जनसुरक्षा, धार्मिक आस्था का सम्मान और हमारे पूरे नगर का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी नागरिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही राजिम हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए माँ शीतला मंदिर और बाबा गरीबनाथ मंदिर का विकास हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।

हमारी सरकार क्षेत्र के हर नागरिक की सुरक्षा और समृद्धि के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य कर रही है। कुंभ नगरी राजिम को उनकी गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए हम युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में राजिम की भव्यता को पूरा प्रदेश निहारने आएंगे और यहां के विकास को देखकर उनके मन भी संतुष्टि होगी। राजिम नगर विकास की नई इबारत लिखने की तैयार है।

इस अवसर पर राजिम नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि विधायक रोहित साहू जी के कुशल नेतृत्व में राजिम नगर में सुरक्षा और विकास की एक नई मिसाल कायम हो रही है। महानदी के जलस्तर पर नगरपालिका की टीम और पूरा प्रशासनिक अमला 24 घंटे पैनी नज़र बनाए हुए है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत दल और बुनियादी सुविधाएं तैयार हैं। ​राजिम के तीर्थ स्थलों का यह सौंदर्यीकरण और विकास कार्य हमारे नगर के गौरव को बढ़ाएगा। हम विधायक जी तथा नगरवासियों की मंशा के अनुरूप निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे। नगर पालिका परिषद का हर एक पार्षद, सभापति,प्रतिनिधि और कर्मचारी दिन-रात जनसेवा में समर्पित है।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका के वरिष्ठ अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष महेश यादव तहसीलदार डिम्पल ध्रुव,सीएमओ संतोष विश्वकर्मा,पीडब्लूडी एसडीओ मनीष साहू,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि नेहरू साहू राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष लाला साहू, नगर साहू संघ अध्यक्ष रामकुमार साहू, पार्षद कुलेश्वर साहू,भारत यादव, आकाश राजपूत, सुरेश पटेल,बलराम यादव, तुषार कदम, उत्तम निषाद, संजू साहू, ऋषि दुबे, संजू सोनकर, सुनील देवांगन भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। विधायक के इस दौरे से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा और विकास कार्यों को लेकर विश्वास और उत्साह देखा गया।

विधायक रोहित साहू ने ली विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक, समयबद्ध और प्रभावी तरीके से कार्य की पूर्णता के दिए निर्देश

(सीजी टॉकिज) राजिम:-  राजिम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति और आगामी योजनाओं की समीक्षा के लिए विधायक रोहित साहू ने स्थानीय विश्राम गृह में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक ली। बैठक में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, राजस्व विभाग, सेतु निगम और विद्युत सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। विधायक ने सभी विभागों को विकास कार्यों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

पर्यटन स्थलों के विकास पर विशेष जोर

बैठक में क्षेत्र की सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहरों को पर्यटन के लिहाज से विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। विधायक रोहित साहू ने जतमई-घटारानी, झरझरा और चिंगरापगार जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों के लिए बेहतर सड़क, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

समीक्षा बैठक के दौरान विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कर आम जनता को शीघ्र लाभ पहुंचाया जाए।

विधायक रोहित साहू ने राजस्व विभाग को नामांतरण, सीमांकन एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग को बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

जनसेवा और सुशासन सरकार की प्राथमिकता

विधायक रोहित साहू की समीक्षा बैठकबैठक के अंत में विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनसेवा, सुशासन और क्षेत्र के समग्र विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

बैठक में अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए सभी निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, डीएफओ शशिकानंदन के., एसडीएम विशाल महाराणा, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता रामेश्वर प्रसाद सिंह सहित सेतु निगम, विद्युत एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

राजिम विधायक रोहित साहू का जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों के चलते विगत दिनों से दिल्ली प्रवास पर हैं। विधायक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस व्यस्तता के चलते राजिम में उनके निवास कार्यालय में सोमवार को आयोजित होने वाला नियमित जनदर्शन कार्यक्रम स्थगित किया गया है।

तत्पश्चात् जनदर्शन कार्यक्रम अपनी पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पुनः प्रारंभ किया जाएगा। उक्त जानकारी विधायक रोहित साहू के निज सहायक किशोर कुमार साहू ने दी है।