(सीजी टॉकिज) आरंग :- दुर्गा माता जगराता के प्रचार पोस्टर को लेकर आरंग में उपजा विवाद आखिरकार सुलझ गया है। बुधवार, 14 अक्टूबर को प्रस्तावित आरंग बंद अब नहीं होगा। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की पहल पर नगरवासियों और नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर समझौता कराया गया। इस दौरान डॉ. संदीप जैन ने मंत्री की मौजूदगी में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसके बाद विवाद पर विराम लग गया।
पोस्टर हटाने और उन्हें कचरा गाड़ी में डाले जाने के आरोपों के बाद नगर में नाराजगी बढ़ गई थी। मामले को लेकर कार्रवाई की मांग उठी और 14 अक्टूबर को नगर बंद का आह्वान किया गया था। विवाद बढ़ता देख मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराकर सहमति बनाने की पहल की।
समझौते के बाद आरंग बंद का आह्वान वापस ले लिया गया है। इससे नगर में बना तनाव कम होने की उम्मीद है। धार्मिक आयोजन के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ यह विवाद अब आपसी बातचीत और सार्वजनिक माफी के बाद समाप्त होता नजर आ रहा है।












Leave a Reply