CGTalkies

CGTalkies News

ओडिशा से रायपुर आ रहा 250 क्विंटल गांजा पकड़ाया: DRI ने सीट के नीचे से बरामद कीं 250 बोरियां गांजा, चालक गिरफ्तार

(सीजी टॉकिज) अभनपुर :- गांजा तस्करी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने बड़ी कार्रवाई की है। DRI की टीम ने एक ट्रक से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद करते हुए उत्तर प्रदेश निवासी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक गांजा उड़ीसा से रायपुर लाया जा रहा था।

बताया जा रहा है कि तस्करी के लिए नागालैंड पासिंग के ट्रक का इस्तेमाल किया गया था। ट्रक में प्लास्टिक के पाइप भरे हुए थे, जबकि सीट के नीचे गांजे की बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। जांच के दौरान DRI की टीम ने करीब 250 बोरी गांजा बरामद किया है।

प्रारंभिक जानकारी में गांजे की मात्रा करीब 250 क्विंटल बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि और वास्तविक वजन जांच के बाद स्पष्ट होगा। बरामद गांजे की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। DRI ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पूछताछ में गांजा कहां से लाया गया था, रायपुर में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी और इस तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा होने की उम्मीद है,मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *