रायपुर ग्रामीण पुलिस ने बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के दोहरे हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी मां की मौत का जिम्मेदार जादू-टोने को मानकर रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते उसने पति-पत्नी की हत्या कर दी और मृतका के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया। मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है।
घर के अलग-अलग कमरों में मिले थे शव
जानकारी के अनुसार आरंग क्षेत्र के ग्राम बीरबिरा में 8 अक्टूबर को सदाशी राम साहू और उनकी पत्नी आसबती साहू का शव घर के अलग-अलग कमरों में खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। मजदूरी की रकम देने पहुंचे पड़ोसी सालिकराम साहू ने दोनों के शव देखा था। दोनों के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
मां की मौत के शक में रची हत्या की साजिश
पुलिस ने 48 घंटे के भीतर वारदात का खुलासा करते हुए 22 वर्षीय आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को संदेह था कि एक वर्ष पहले उसकी मां की मौत के पीछे जादू-टोना था और इसके लिए वह सदाशी राम और उनकी पत्नी आसबती साहू को जिम्मेदार मानता था।
इसी संदेह के चलते उसने 6 अक्टूबर की रात दंपति के घर में घुसकर टंगिया और हंसिया से हमला किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने मृतका के सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जांच के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे गिरफ्तार कर लिया।
हथियार, खून लगी जींस और जेवरात बरामद
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, खून लगी जींस और लूटे गए जेवरात बरामद किए हैं। पूछताछ और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मामले का खुलासा किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।








जानकारी के अनुसार 13 जुलाई 2026 को महानदी तट पर रूकमणी सोनवानी का शव बरामद हुआ था। शव के जांघ, कूल्हे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिले थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच में पता चला कि मृतका का पिछले छह-सात वर्षों से पंजाब निवासी एवं वर्तमान में महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मुढीपार में रहने वाले सोनू सरदार उर्फ अवतार सिंह के साथ प्रेम संबंध था।


टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। डायल 112 की गाड़ी का अगला और साइड का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया है और इंजन को भारी क्षति पहुंची है। किरण बस का सामने का हिस्सा (फ्रंट बंपर और विंडशील्ड) बुरी तरह टूट गया। हादसे के वक्त बस में यात्री सवार थे, जिससे अचानक हुए झटके के कारण बस के भीतर कुछ समय के लिए चीख-पुकार मच गई। कंटेनर का पिछला दरवाजा और बॉडी भी इस टक्कर में क्षतिग्रस्त हो गए।
हादसा थाना के ठीक सामने होने के कारण मंदिर हसौद पुलिस तुरंत हरकत में आई। दुर्घटना के फौरन बाद व्यस्त नेशनल हाईवे 53 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। थाना प्रभारी और पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सभी वाहनों से यात्रियों और चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया और तत्परता दिखाते हुए यातायात व्यवस्था को दोबारा सुचारू रूप से दुरुस्त कराया।




अभनपुर पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बेल्ट के आधार पर मृतक की पहचान कर सके या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो तत्काल थाना अभनपुर से संपर्क करे।
