(सीजी टॉकिज) अभनपुर :- अभनपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) निलेश केरकेट्टा और उप अभियंता दुशांत चौहान से कथित गाली-गलौज, धमकी और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप है। शिकायत के बाद पुलिस ने उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ अभनपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज ऑडियो-वीडियो के साथ सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अगस्त 2026 को शाम करीब 4 बजे सीएमओ निलेश केरकेट्टा और उप अभियंता दुशांत चौहान नगर पालिका कार्यालय में शासकीय कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे अपने कक्ष से बाहर आए और भुगतान से जुड़े मामले को लेकर दोनों अधिकारियों से विवाद करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान अध्यक्ष ने अधिकारियों के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक गाली-गलौज की और डंडे से मारने की धमकी देते हुए मारपीट का प्रयास किया।
20 मिनट तक विवाद का आरोप
शिकायत के अनुसार, बिना काम किए फंड से भुगतान करने को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि भुगतान के लिए दबाव बनाने के बाद अध्यक्ष ने करीब 20 मिनट तक अधिकारियों के साथ गाली-गलौज के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना के दौरान कार्यालय में अन्य कर्मचारी और महिला कर्मचारी भी मौजूद थे। सीएमओ ने शिकायत में कहा है कि इस घटना से कार्यालय में भय और असुरक्षा का माहौल बना है।
अधिकारियों ने घटना की सीसीटीवी ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव के माध्यम से पुलिस को उपलब्ध कराई है। पुलिस ने रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे के खिलाफ FIR दर्ज
सीएमओ निलेश केरकेट्टा की शिकायत पर अभनपुर पुलिस ने अपराध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2) और 221 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस मामले में CCTV फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले में नगर पालिका अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की पूरी वजह और घटनाक्रम स्पष्ट होगा।
अभनपुर के आरा मिल पर छापा, करोड़ों की लकड़ियां जब्त; करोड़ों के अवैध कारोबार की जांच






इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि समिति की मांग को निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिंगेश्वर के राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह भी यहां पर उपस्थित हैं। उनके द्वारा धर्मशाला निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान का चयन किए जाने के बाद वहां सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धर्मशाला निर्माण के कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी इस घोषणा का समिति के सदस्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वागत किया।



भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में सांसद रूप कुमारी चौधरी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इससे छत्तीसगढ़ भाजपा में महिला नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की चर्चा तेज हो गई है। रूप कुमारी चौधरी को मिली जिम्मेदारी को प्रदेश संगठन के लिए भी अहम माना जा रहा है। पार्टी के भीतर इसे महिला नेतृत्व को मजबूत करने और संगठन में छत्तीसगढ़ की भागीदारी बढ़ाने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
वहीं दीपक म्हस्के को भाजपा में राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी की डिजिटल रणनीति और सोशल मीडिया अभियानों के लिहाज से यह महत्वपूर्ण पद माना जा रहा है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी की सोशल मीडिया गतिविधियों और डिजिटल अभियानों से जुड़े रहे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें जिम्मेदारी मिलने से भाजपा के डिजिटल नेटवर्क को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दूसरी कार्रवाई ग्राम कुरमापाली में की गई। पुलिस ने शिव रजवार के ससुर के मकान के पास दबिश दी। पूछताछ में आरोपी द्वारा कच्ची महुआ शराब की बिक्री करना स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही। उसके कब्जे से प्लास्टिक जरिकेन और पन्नी में रखी 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 2 हजार रुपये है, बरामद की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि नशे का अवैध कारोबार अपराध को बढ़ावा देता है। जिले में अवैध शराब, गांजा और अन्य मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







