आरंग में दर्दनाक हादसा: मछली पकड़कर लौट रहे ग्रामीण पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर मौत

(सीजी टॉकिज) आरंग :- रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मछली पकड़कर घर लौट रहा था, तभी तेज बारिश के बीच अचानक गिरी बिजली ने उसकी जान ले ली। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

बताया जा रहा है कि परसदा निवासी संतराम यादव (55 वर्ष) नजदीकी नहर में मछली पकड़ने गए थे। मछली पकड़ने के बाद वे घर लौट रहे थे, तभी मौसम अचानक बिगड़ गया। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं संतराम यादव की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम परसदा में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

मानसून में सावधानी

मौसम विभाग ने बारिश के मौसम में सतर्क रहने अपनी है। बारिश के दौरान खुले मैदान, नहर, तालाब, खेत या पेड़ों के नीचे रुकने से बचने की सलह दी है। गरज-चमक होने पर सुरक्षित भवन में शरण लेना ही सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *