CGTalkies

CGTalkies News

चरौदा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का हुआ लोकार्पण, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

(सीजी टॉकिज) राजिम:- ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में ग्राम पंचायत चरौदा को बड़ी सौगात मिली है। विकासखंड छुरा के ग्राम चरौदा में नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण राजिम विधायक रोहित साहू के मुख्यआतिथ्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने की। अब इस स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को प्राथमिक उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता – रोहित साहू

उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पणइस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। चरौदा और आसपास के गांवों के लोगों को छोटी-मोटी बीमारियों तथा प्राथमिक उपचार के लिए अब दूर जाने की जरूरत कम होगी। उन्होंने कहा कि यह उप स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा।

विधायक ने की कई विकास कार्यों की घोषणा

कार्यक्रम के दौरान विधायक रोहित साहू ने ग्रामीणों की मांग पर नवीन पंचायत भवन निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही कमारपारा चरौदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने व्यावसायिक परिसर में शेड निर्माण, चरौदा में मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण, प्राथमिक शाला चरौदा में अतिरिक्त कक्ष तथा प्राथमिक शाला पटपरपाली में अतिरिक्त कक्ष निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों की भी घोषणा की।

महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को मिलेगी राहत – मीरा ठाकुर

जनपद पंचायत छुरा की अध्यक्ष मीरा ठाकुर ने कहा कि उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने से क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष लाभ मिलेगा। उन्होंने ग्रामीणों को इस नई सुविधा की बधाई देते हुए स्वास्थ्य केंद्र का बेहतर उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े ऐसे कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं के विस्तार और विकास को नई दिशा देते हैं।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत गरियाबंद के कृषि सभापति लेखराज ध्रुवा उपस्थित रहे। वहींें ग्राम पंचायत चरौदा की सरपंच श्रीमती लालता घनश्याम नागेश, जनपद सदस्य लच्छन कुमार नेताम, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा गरियाबंद के अध्यक्ष इमरान अली, भाजपा मंडल महामंत्री रामलाल कुलदीप, उपसरपंच दिलीप सोरी, ग्राम पंचायत सभापति नकछेड़ा नागेश, ग्राम समिति अध्यक्ष टीकुम सोरी, बूथ अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, ग्राम पटेल सोमनाथ नागेश तथा ग्राम प्रमुख रामचरण नागेश सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पणइसके अलावा कोमल ढीढ़ी, सहकारी समिति लचकेरा के अध्यक्ष हैप्पी सिंह, दिशांक चंद्राकर, पुरुषोत्तम गोस्वामी, ब्रजलाल, बलिराम नागेश, महेश नागेश, रमादेवी अग्रवाल, सुनीता सिन्हा, धनसिंह टांडे, सुंदर ठाकुर, पदुराम मरकाम, हुमेश्वर कुंजाम, कौशल जगत, डिगेश नागेश, घनश्याम नागेश, संतोष ध्रुव, जहूर सिंह नागेश, हाईस्कूल के प्राचार्य ध्रुव तथा स्वास्थ्य विभाग के सीबी दीवान सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *