गरियाबंद के सर्वांगीण विकास को लेकर संजीदा दिखे में विधायक रोहित साहू, अतिक्रमण पर सख्ती और आधुनिक जनसुविधाओं के विस्तार के दिए निर्देश
(सीजी टॉकिज) :- गरियाबंद को जिला मुख्यालय की गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए राजिम विधानसभा क्षेत्र विधायक रोहित साहू काफी संजीदगी से लगे हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को वे जिला मुख्यालय के दौरे पर रहे। गरियाबंद नगर के कायाकल्प और इसके सर्वांगीण विकास को लेकर उन्होंने नगर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उनके इस दौरे से गरियाबंद को जिला मुख्यालय की गरिमा और पहचान के अनुरूप एक आधुनिक, स्वच्छ और व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना पर जमीनी स्तर पर काम शुरू हो चुका है।
इसी कड़ी में विधायक रोहित साहू ने नगर में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान विधायक रोहित साहू ने छीन तालाब, मरहिन डबरी एवं नया तालाब क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे विकास कार्यों की बारीकी से समीक्षा की। तालाबों के आसपास फैले अतिक्रमण पर गहरी नाराजगी जताते हुए विधायक ने अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए।
इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्होंने कहा कि तालाबों के प्राकृतिक स्वरूप को हर हाल में बहाल किया जाएगा। इसके साथ ही मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि अतिक्रमण से प्रभावित होने वाले पात्र परिवारों को नियमानुसार व्यवस्थित और सुरक्षित स्थान पर पुनर्वासित किया जाए।
समीक्षा के दौरान कुछ निर्माण कार्यों में तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी गंभीर कमियां पाई गईं इस पर विधायक ने संबंधित निर्माण एजेंसियों और अधिकारियों से कार्य को दुरूस्त करने की बात कही। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग होगी और यदि भविष्य में कोई चूक पाई गई, तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला मुख्यालय में बनेगा दो मंजिला हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय
नगरवासियों और दूर-दराज से आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक ने एक बड़ी परियोजना की घोषणा की है। गरियाबंद में जल्द ही एक अत्याधुनिक दो मंजिला और हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। इसमें यात्रियों के लिए विशाल प्रतीक्षालय, आरामदायक बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, उत्तम प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। प्रथम तल पर बाहर से आने वाले यात्रियों, जरूरतमंदों और अस्थायी प्रवासियों के लिए रात्रि विश्राम और सुरक्षित ठहरने के लिए सर्वसुविधायुक्त आश्रय स्थल बनाया जाएगा।
विधायक ने स्पष्ट किया कि नगर के तालाबों का संरक्षण, यातायात व्यवस्था का सरलीकरण, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आने वाले समय में गरियाबंद विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस निरीक्षण और समीक्षा बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर,नगर पालिका अध्यक्ष रिखी राम यादव,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री आशिफ मेमन, भाजपा जिला महामंत्री आशीष शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय रोहरा, पार्षद विष्णु मरकाम, खेमसिंह बघेल,सुरज सिन्हा, सुरेन्द्र सोनटेके, बिंदु सिन्हा, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, राधेश्याम सोनवानी, सागर मयानी,मंडल अध्यक्ष सुमित पारख,अमित बखारिया, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी एवं तहसीलदार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हम गरियाबंद के सुरक्षित और आधुनिक भविष्य की नींव रख रहे हैं : रोहित साहू
विधायक रोहित साहू ने कहा कि गरियाबंद हमारा जिला मुख्यालय है और इसकी गरिमा के अनुरूप विकास करना तथा इसे निखारना मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है । सभी कमियों को दूर कर गरियाबंद को एक मॉडल सिटी के रूप में स्थापित करना है। हमारा दृष्टिकोण बहुत स्पष्ट है विकास ऐसा हो जो टिकाऊ हो, पारदर्शी हो और जिसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
हम गरियाबंद के पारंपरिक स्वरूप को भी बचाएंगे और इसे आधुनिकता से भी जोड़ेंगे। एक तरफ जहां हमारे पारंपरिक तालाबों का सौंदर्यीकरण कर उनका संरक्षण किया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ हाईटेक यात्री प्रतीक्षालय जैसी आधुनिक अधोसंरचना का निर्माण कर हम बाहरी प्रवासियों और स्थानीय नागरिकों को महानगरीय सुविधाएं प्रदान करेंगे। अतिक्रमण पर हमारी सख्ती गरियाबंद की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर को व्यवस्थित करने के लिए है। हम प्रभावितों के पुनर्वास के लिए भी पूरी तरह संवेदनशील हैं।
मैं प्रशासनिक अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों से साफ कह देना चाहता हूँ कि जनता का एक-एक पैसा बहुत कीमती है। जनहित के पैसों का सही और पारदर्शी उपयोग होना चाहिए। कार्य की गुणवत्ता और समय-सीमा में ढिलाई बरतने वालों के लिए इस व्यवस्था में कोई जगह नहीं है। हमें एक सजग नागरिक के रूप में गरियाबंद को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनाने में अपना योगदान देना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूँ कि गरियाबंद के विकास का यह पहिया अब रुकने वाला नहीं है। हम मिलकर विकास का एक नया इतिहास लिखेंगे।




घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विधायक रोहित साहू की तत्परता और मानवीय पहल की जमकर सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो हादसा और भी गंभीर रूप ले सकता था। घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस भी मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। 
शिविर के दौरान कुलेश्वर महादेव शासकीय महाविद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण में वन विभाग द्वारा आपत्ति लगाने तथा संबंधित रेंजर की अनुपस्थिति का मामला सामने आया। इस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल नोटिस जारी करने तथा कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब जनसमस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं, तब जिम्मेदार अधिकारियों की अनुपस्थिति गंभीर लापरवाही है।
श्री कुलेश्वरनाथ महाविद्यालय में पेयजल संकट की शिकायत सामने आने पर सांसद ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से जवाब-तलब किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव गंभीर विषय है और इसका त्वरित समाधान किया जाना चाहिए।
शिविर में पहुंचते ही सांसद ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी आवेदक को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा सभी लंबित मामलों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सांसद ने शिविर में पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व, पेंशन और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए। सांसद ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समाधान करना है। सुशासन तिहार इसी सोच का परिणाम है, जहां प्रशासन स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है।
पेयजल समस्या को लेकर महिलाओं ने खाली मटकियां लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कई महिलाओं ने आयोजन स्थल पर ही मटकी फोड़कर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारियों को शिविर स्थल से हटाने का प्रयास किया गया, जिसके चलते कुछ देर तक बहस और नारेबाजी का दौर चलता रहा। हालांकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।
ज्ञापन में उठाई गई प्रमुख मांगें

सबसे चर्चित मुकाबला अध्यक्ष पद का रहा, जहां परिवर्तन पैनल के अश्वनी सिंह ठाकुर ने एकता पैनल के अरुण कुमार मिश्रा को पराजित कर जीत हासिल की। अश्वनी सिंह ठाकुर को 143 वोट प्राप्त हुए, जबकि अरुण कुमार मिश्रा को 121 वोट मिले। इस प्रकार अश्वनी सिंह ठाकुर ने 22 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी सिंह ठाकुर ने जीत के बाद सभी दवा विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि पूरे दवा विक्रेता समाज की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ के हितों की रक्षा, दवा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और संगठन को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।
ज्ञापन में कहा गया है कि गौवंश भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। ऐसे में गौवंश के साथ किसी भी प्रकार का क्रूर और आपत्तिजनक व्यवहार न केवल पशु क्रूरता का मामला है, बल्कि समाज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं को भी आहत करने वाला कृत्य है।




