(सीजी टॉकिज) :- नवापारा शहर के आयुष्मान अस्पताल के पास नाली में मृत नवजात शिशु मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले की जांच में नाबालिग बालिका से शारीरिक शोषण, अस्पताल में नवजात के जन्म और पुलिस को सूचना नहीं दिए जाने से जुड़े तथ्य सामने आए हैं। नवापारा पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
नाली में मिला था नवजात का शव
जानकारी के अनुसार, मामला 31 अक्टूबर 2026 का है। सुबह करीब 7 बजे स्टेशन रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल के पास नाली में अज्ञात मृत नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर नवापारा थाने में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई। शव पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया।
अस्पताल में हुआ था नवजात का जन्म
पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि 30-31 अक्टूबर की दरम्यानी रात एक नाबालिग बालिका ने आयुष्मान अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया था। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी द्वारा नाबालिग को गर्भपात की दवाई दी गई थी, जिसके बाद अचानक पेट में दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंची थी, जहां बच्चे को जन्म दिया था। जांच में नाबालिग के साथ शारीरिक शोषण किए जाने की बात भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को बालिका के नाबालिग होने की जानकारी थी।
अस्पताल प्रबंधन और कर्मचारियों की भूमिका मिली संदिग्ध
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अस्पताल के संबंधित कर्मचारियों एवं चिकित्सक द्वारा पॉक्सो एक्ट की धारा 19 के तहत निर्धारित अनिवार्य सूचना देने की जिम्मेदारी का पालन नहीं किया गया। नाबालिग के उपचार के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं देने के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
जांच में बाद पुलिस ने BNS की धारा 64(2)(m), 91, 238 एवं धारा 6, 21 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में दौलत चक्रधारी (20 वर्ष) निवासी कोलियारी, चुम्मन साहू (23 वर्ष) निवासी कुरूसकेरा, बुधपाल सिंह (38 वर्ष) निवासी रायपुर और प्रदीप यादव (31 वर्ष) निवासी अमरपुर यूपी वर्तमान पता नवापारा को गिरफ्तार किया है।
न्यायिक पर रिमांड भेजा जेल, जांच जारी
पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिसंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। नवजात की मौत से जुड़े घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका को लेकर विवेचना जारी है।








पुलिस ने बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समझाइश देकर वाहनों को छोड़ दिया। हालांकि, यह भी स्पष्ट कर दिया कि दोबारा नाबालिगों को वाहन चलाने के लिए दिया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसमें वाहन उपलब्ध कराने वाले वाहन स्वामी और परिजन भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।







जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पसौद निवासी शीतल साहू (44 वर्ष) अपनी पत्नी भारती साहू, 19 वर्षीय बेटे विकास साहू और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा साहू के साथ रायपुर में दीपावली मनाने के बाद अपने गृहग्राम लौट रहे थे। परिवार के लोग बेसब्री से उनके घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे शीतल साहू की परिजनों से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद परिवार के लोग उनके गांव पहुंचने का इंतजार करते रहे।
इधर काफी देर तक परिवार के घर नहीं पहुंचने और उनसे कोई संपर्क नहीं होने पर परिजन परेशान हो उठे। शीतल साहू को लगातार फोन किया गया, लेकिन दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका गहराने पर मृतक का भाई गांव के अन्य लोगों के साथ उनकी तलाश में निकल पड़ा। खोजबीन के दौरान टीला एनीकट के पास पहुंचे तो वहां एनीकट के चार पिलर टूटे हुए दिखाई दिए।
ग्राम पसौद में दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी पूजा के बाद गौरी-गौरा पूजन की तैयारियां चल रही थीं। गांव में त्योहार की रौनक थी, लेकिन इस हादसे की खबर मिलते ही खुशियों का माहौल चीख-पुकार और मातम में बदल गया। परिवार के चार सदस्यों की एक साथ मौत से पूरा गांव स्तब्ध है। इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए।
