(सीजी टॉकिज) अभनपुर:- अभनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूटी सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों के नाबालिग होने की जानकारी सामने आ रही है।
घटना अभनपुर स्थित शुभम के मार्ट के पास की बताई जा रही है। हादसा इतना भीषण था कि मृतक के पैर के चिथड़े सड़क पर बिखर गए और सड़क खून से सन गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।












Leave a Reply