(सीजी टॉकिज) आरंग :- दुर्गा माता के जगराता कार्यक्रम के प्रचार पोस्टर को निकलवाकर कचरा गाड़ी में डलवाने के आरोप ने आरंग में विवाद खड़ा कर दिया है। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन के खिलाफ नगरवासियों में नाराजगी की बात सामने आई है। मामले को लेकर 14 अक्टूबर को आरंग बंद का आह्वान किया गया है। आरोप है कि पोस्टर हटवाकर कचरा गाड़ी में डलवाए गए, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
जगराता के प्रचार के लिए लगाए गए थे फ्लेक्सी
जानकारी के अनुसार, महामाया पारा (बड़ी दुर्गा मां) समिति द्वारा पंचमी के पावन अवसर पर पद्मश्री अनुज शर्मा के विशेष जगराता कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। समिति के मुताबिक, यह आयोजन कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए समिति सदस्य दीपक सोनी ने अपने निजी खर्च से नगर के गौरवपथ पर श्रीराम तिराहे से तहसील कार्यालय तक स्ट्रीट लाइट के खंभों पर 50 से अधिक फ्लेक्सी और पोस्टर लगवाए थे। इन प्रचार सामग्रियों में कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, समिति अध्यक्ष लल्ला साहनी और दीपक सोनी की तस्वीरें थीं।
पोस्टर में तस्वीर नहीं होने पर नाराजगी का आरोप
आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन, जो समिति के संरक्षक भी थे, प्रचार पोस्टर में अपनी तस्वीर नहीं देखकर नाराज हो गए थे। बताया गया कि समिति के सदस्य जब मूर्ति लाने के लिए गए हुए थे, उसी दौरान नगर पालिका कर्मचारियों के माध्यम से सभी फ्लेक्सी उतरवा दिए गए।
कचरा गाड़ी में फ्लेक्सी डालने का वीडियो वायरल होने का दावा
विवाद ने उस समय और तूल पकड़ लिया, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित होने की बात सामने आई। समिति और नगरवासियों का दावा है कि वीडियो में नगर पालिका के कचरा वाहन में मां दुर्गा और कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब की तस्वीरों वाली फ्लेक्सी फेंकते हुए दिखाई दे रही हैं। आरोप है कि प्रचार सामग्री को फाड़कर कचरा गाड़ी में डाला गया।
इस घटनाक्रम को लेकर समिति के सदस्यों और मां दुर्गा के भक्तों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि धार्मिक आयोजन की प्रचार सामग्री के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए और धार्मिक कार्यक्रमों को राजनीतिक विवाद से दूर रखा जाना चाहिए।
समिति की बैठक में निष्कासन का निर्णय, FIR की मांग
घटना के बाद समिति की आपात बैठक बुलाई गई। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. संदीप जैन को संरक्षक पद और प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।
14 अक्टूबर को आरंग बंद का आह्वान
इसके बाद समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नगरवासी आरंग थाने पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज नगरवासियों ने 14 अक्टूबर को आरंग बंद का आह्वान किया है।
VIDEO







पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल मामले में आगे की जांच और पूछताछ जारी है। मुख्य आरोपी नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है।
विधायक ने कहा कि राजिम क्षेत्र की जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण अंचलों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विकास भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्राम भेण्ड्री के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने की बात कही। साथ ही आयोजन समिति, ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों और समस्त ग्रामवासियों के प्रयासों की सराहना की।
समारोह में जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि कोमल ढीढी, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा जिला गरियाबंद के मंत्री जगदीश यदु, भाजपा मंडल फिंगेश्वर की अध्यक्ष मंजूलता हरित, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष हरीश साहू, फणीकेश्वरनाथ महाविद्यालय फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजू साहू, जनपद सदस्य चंपेश्वरी चोवा ध्रुव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सियाराम ध्रुव, मंडल महामंत्री भुवनलाल साहू एवं प्रेमलाल टोडर तथा बूथ अध्यक्ष जगतराम साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
दोनों गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में डॉ. गंगाराम साहू, हीरु डहरे, यशवंत साहू, दशरथ सिन्हा, मिंजुन साहू, नरोत्तम सिन्हा, कलिकुमार साहू, जगत साहू, घनश्याम अडावंशी, दाऊलाल सिन्हा, हेमू सिन्हा, उमराव सिन्हा, विनीत उपाध्याय, दोहन साहू, धान बाई साहू, प्रतिभा ध्रुव, कल्याणी साहू, योगेश्वरी साहू, पार्वती बांधे, मनीषा ध्रुव, दशोदा साहू, लछवंतिन यादव, गंगू साहू, ठाकुर राम यादव, चुम्मन यादव, भूरूराम ध्रुव, पिलाराम निषाद और जोहनराम बांधे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



पुलिस ने संदेह के आधार पर बेटे डोमेश साहू से पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में उसने पिता की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू सहित अन्य साक्ष्य जब्त किए हैं। हत्या के बाद कपड़े नहर-नाले में फेंकने और घटना को आत्महत्या बताकर गुमराह करने की कोशिश से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।











