CGTalkies

CGTalkies News

नवापारा में युवक ने लगाई फांसी, 8-9 माह पहले हुई थी शादी

(सीजी टॉकिज) नवापारा :- नवापारा में एक युवक ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी 8-9 माह पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, नवापारा शीतलापारा निवासी किशन पिता नारायण साहू की शादी 8-9 माह पहले ही हुई थी। मंगलवार रात उसने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक बीती रात देर से शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिसके बाद उसका पत्नी से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि, आत्महत्या के वास्तविक कारणों की अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। युवक को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *