CGTalkies

CGTalkies News

IAS Transfer : गरियाबंद सहित कई जिलों के कलेक्टर बदले, रणीबीर सिंह होंगे गरियाबंद के नए कलेक्टर

(सीजी टॉकिज) रायपुर:- छत्तीसगढ़ शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 23 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश में कई जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं, वहीं मंत्रालय और विभिन्न विभागों में भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

छह जिलों में बदले कलेक्टर

सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार गरियाबंद, कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों के कलेक्टर बदले गए है। रणबीर शर्मा को गरियाबंद का नया कलेक्टर बनाया गया है। इसी प्रकार कुंदन कुमार को कांकेर कलेक्टर, अमृत विकास तोपनो को मुंगेली कलेक्टर, जयश्री जैन को सक्ती कलेक्टर, तुलिका प्रजापति को कबीरधाम कलेक्टर, तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का कलेक्टर बनाया गया है।

गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके को सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी

आदेश में सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आर. संगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है।

23 IAS अधिकारियों के तबादले 23 IAS अधिकारियों के तबादले 23 IAS अधिकारियों के तबादले