CGTalkies

CGTalkies News

स्वतंत्रता दिवस पर विधायक रोहित साहू ने किया ध्वजारोहण, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

(सीजी टॉकिज) राजिम :- धर्मनगरी राजिम में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम, हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और तिरंगा फहराया।

विधायक रोहित साहू ने बस स्टैंड स्थित पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक पर बेरोजगार संघ एवं नगरवासियों द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में झंडा फहराया। इसके अलावा उन्होंने विकास मोटर्स शोरूम में श्याम अग्रवाल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पहुंचकर ध्वजारोहण किया। विधायक श्री साहू नगर पालिका परिषद राजिम द्वारा आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी विशेष रूप से शामिल हुए।

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और अमर बलिदान को नमन करने का दिन है। राजिम की पावन धरा हमेशा से राष्ट्रभक्ति की प्रतीक रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज हमें मिलकर राजिम विधानसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना ही हमारी प्राथमिकता है। आइए, इस पावन अवसर पर हम सब अपने क्षेत्र और देश की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन बेला की शुभकामनाएं। नगर पालिका प्रशासन राजिम शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शहर के सर्वांगीण विकास में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। हम सब मिलकर राजिम को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में स्थापित करेंगे और जन-सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने देंगे।

समारोह के दौरान राजिम थाना प्रभारी अमृत साहू ने नागरिकों को बढ़ते सायबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सतर्कता ही सायबर सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, बैंक पासवर्ड या गोपनीय जानकारी साझा न करें। यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की वित्तीय या सायबर धोखाधड़ी होती है, तो बिना समय गंवाए तत्काल राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में संपर्क करें।

कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर ने उपस्थित अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन में सभी के सामूहिक सहयोग से ही आज का यह राष्ट्रीय पर्व अत्यंत गरिमामय और ऐतिहासिक बन सका है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता सोमनाथ पटेल ने किया।

समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी वर्ग, पुलिस बल और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से सभापति भारत यादव ,आकाश राजपूत , मंशा कुर्रे , कुलेश्वर साहू, तुषार कदम , जानकी पटेल , नरोत्तम राजपूत , अंजनी उत्तम निषाद , बलराम यादव , सुरेश पटेल , टन्केश्वर सोनकर , अजय पटेल , सुमित्रा यशवंत निराला , रेखा कुलेश्वर साहू , बेरोजगार संघ के देवेंद्र शर्मा , गजाधर ठाकुर , सुनील जैन , हेमंत साहू , धर्मेंद्र शर्मा , धीरेन्द्र शर्मा , सुनील यादव , भावेश ठाकुर , पवन सोनी , श्रेयांस शर्मा , यांशु साहू ,लीलेश्वर यदु , सुनील देवांगन , अजय पटेल , योगेश साहू , जितेंद्र सोनी , जय शर्मा, वरिष्ठ नागरिक ताराचंद मेघवानी , अशोक श्रीवास्तव,लाला साहू अध्यक्ष रा. भ. मं. समिति,विकास तिवारी , प्रकाश साहू , चन्द्रशेखर मिश्रा , रोशनी गोस्वामी , सुरेश यादव , कमल सिन्हा , कांति सोनकर , साधु निषाद ,सीएमओ संतोष विश्वकर्मा , इंजीनियर नितेश भंवर आदि उपस्थित रहे।

विकास मोटर्स में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, विधायक रोहित साहू ने किया ध्वजारोहण

(सीजी टॉकिज) राजिम:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजिम स्थित विकास मोटर्स जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम में देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

ध्वजारोहण के पश्चात विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और हमें ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने किसानों और कृषि क्षेत्र के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

शॉल-श्रीफल से विधायक का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विकास मोटर्स जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के संचालक श्याम अग्रवाल ने विधायक रोहित साहू का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्याम अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विधायक रोहित साहू एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनप्रतिनिधि की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में किशोर साहू, शरद पारकर, राजेश धीवर, पुरण यादव, देवेंद्र सेन सहित शोरूम के कर्मचारी भुखन साहू, गौतम साहू, टिकेश्वर साहू, नम्रता साहू, हेमलता, पूजा निषाद, सुनील पाटकर, ताकेश्वर (गोलू), संतोष साहू, लोकेश साहू, नकुल साहू, भूषण साहू, हुलास यादव, नवीन साहू, पंकज यादव, सत्यम निषाद, संतोषी साहू, मो. तौसीफ, पायल देवांगन, खोवेंद्र देवांगन, गणेश नागेश, लच्छू यादव, रामकृष्ण पांडेय, राजू सोलंकी, लुकेश दीवान एवं तनुजा वैष्णव सहित , क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

आरंग में गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल ने जगाई आजादी की यादें: गांधी-लक्ष्मीबाई बने 800 बच्चों की भव्य तिरंगा रैली, ली देश रक्षा की शपथ

(सीजी टॉकिज) आरंग:- आज़ादी के अमृत महोत्सव’ की 80वीं वर्षगांठ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आरंग स्थित गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर वरिष्ठ विद्यार्थियों तक ने अपनी सक्रिय भागीदारी से पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

800 से अधिक विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

स्वतंत्रता सप्ताह की श्रृंखला में विद्यालय के कक्षा दूसरी से बारहवीं तक के 800 से अधिक छात्र-छात्राओं ने एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली निकाली। रैली के शुभारंभ से पूर्व सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश के अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों—कलई चौक, कॉलेज चौक, शीतला पारा चौक और केवशी साहू पारा से होती हुई पुनः विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और वातावरण में गूंजते देशभक्ति के नारे आकर्षण का केंद्र रहे।

स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे

रैली की मुख्य विशेषता विद्यार्थियों की वेशभूषा (फैंसी ड्रेस) रही। कई नन्हे-मुन्ने बच्चों ने महान स्वतंत्रता सेनानियों—रानी लक्ष्मीबाई, महात्मा गांधी, सेनापति बापट, बाल गंगाधर तिलक, माधवराव सप्रे, मंगल पांडे, सरदार वल्लभ भाई पटेल और चंद्रशेखर आजाद का रूप धारण कर उनकी स्मृतियों को जीवंत कर दिया। वहीं, भारतीय सेना की गणवेश में सजे-धजे बच्चों ने देश की सीमाओं की सदैव रक्षा करने की निष्ठापूर्वक शपथ ली।

रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “जय जवान, जय किसान”, “भारत देश अमर रहे”, “वंदे मातरम”, “घर-घर की शान तिरंगा, अपना अभिमान तिरंगा” और “जय हिंद-जय भारत” जैसे ओजस्वी नारों से पूरे मार्ग को गुंजायमान कर दिया।

बालशक्ति को समर्पित ध्वजारोहण समारोह

स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ को ‘बालशक्ति’ को समर्पित करते हुए विद्यालय में एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल की गई। ध्वजारोहण का मुख्य कार्यक्रम कक्षा दूसरी में अध्ययनरत छात्र वंश नामदेव, लक्ष्य जलछत्री एवं छात्रा समृद्धि देवांगन के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।

ध्वजारोहण के पश्चात संपूर्ण विद्यालय परिवार ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। इसके बाद स्काउट-गाइड का ध्वज फहराया गया और स्काउट-गाइड्स ने अनुशासित कदम-ताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और कला प्रदर्शनी का आयोजन

ध्वजारोहण के उपरांत विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, मनमोहक नृत्य, भाषण और ओजस्वी कविता पाठ प्रस्तुत किए। 

प्रश्नोत्तरी व कला प्रदर्शनी, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित देशभक्ति प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। वीर-वीरांगनाओं के रूप में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश

समारोह के दौरान विद्यालय के प्राचार्य हरेश कुमार दास ने सभी को स्वतंत्रता दिवस के ऐतिहासिक महत्व और ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ की भावना से अवगत कराया। वहीं, एकेडमिक प्राचार्या पुष्प लता जॉर्ज ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की विशेषताओं की जानकारी दी और तिरंगे के सम्मान तथा रख-रखाव से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से बताया। इस गरिमामय और देशभक्ति से परिपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, प्रशासनिक स्टॉफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

फिंगेश्वर के फणीकेश्वरनाथ महाविद्यालय में हर्षाेल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, राजू साहू ने किया ध्वजारोहण

(सीजी टॉकिज) फिंगेश्वर:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर फणीकेश्वरनाथ शासकीय महाविद्यालय, फिंगेश्वर में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजू साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों एवं देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

समारोह में प्रभारी प्राचार्य डॉ. देवदास बंजारे सहित जनभागीदारी समिति के सदस्य मनीषा हरित, संतोषी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू, जितेंद्र साहू, लक्ष्मी श्रीवास्तव, वीणा निषाद एवं सरिता श्रीवास उपस्थित रहे। वहीं प्राध्यापकगण डॉ. अलका कौशिक, कमलेश्वर निषाद एवं तीरथ राम कपूर ,महाविद्यालय के छात्र कल्याण साहू ,हेम शरण, कीर्ति साहू ,केशरी ,सहित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं समारोह में शामिल हुए।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजू साहू ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश के प्रति हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी स्मरण कराती है। युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के साथ आगे बढ़ना चाहिए। छात्रों ने अपना विचार रखा

समारोह के अंत में सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना को और मजबूत किया।