CGTalkies

CGTalkies News

राजिम में बनेगा हाई-लेवल डोम, विधायक रोहित साहू ने की घोषणा; जलाभिषेक के दिन होगा लोकार्पण

(सीजी टॉकिज) राजिम :- सावन मास में धर्मनगरी राजिम में भक्ति और आस्था का माहौल बना हुआ है। शुक्रवार शाम श्री राजीवलोचन-कुलेश्वरनाथ बोल बम कांवरिया संघ की ओर से आयोजित भंडारा कार्यक्रम का शुभारंभ राजिम विधायक रोहित साहू ने किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और श्रद्धालुओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने आगामी वर्ष में भंडारा स्थल पर टीना शेड का हाई-लेवल डोम निर्माण कराने की घोषणा की।

भोलेनाथ अत्यंत दयालु – विधायक रोहित साहू

मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक रोहित साहू ने कहा कि मनुष्य जब भक्ति की ओर उन्मुख होता है, तभी वह भगवान भोलेनाथ की कृपा का पात्र बनता है। सावन मास में सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करने पर वे भक्तों की हर समस्या का समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि भोलेनाथ अत्यंत दयालु हैं। धर्म, आस्था और श्रद्धा का अनूठा संगम धर्मनगरी राजिम में हर वर्ष सावन के महीने में देखने को मिलता है। यहां बाबा कुलेश्वरनाथ, भगवान राजीवलोचन और राजिम भक्तिन माता के साथ त्रिवेणी संगम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है।

विधायक ने कहा कि जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं को भोजन कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने बाबा गरीबनाथ मंदिर में होने वाले सहस्त्र जलधारा अभिषेक का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले मांग के अनुरूप 15 से 20 लाख रुपए की राशि की घोषणा की गई थी। नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने बताया कि यह राशि निर्माण के लिए कम पड़ रही है। इसके बाद 51 लाख रुपए की लागत से टीना शेड हाई डोम निर्माण की स्वीकृति दी गई, जिसका कार्य अब अंतिम चरण में है। इसके अलावा बाबा गरीबनाथ मंदिर परिसर में भवन निर्माण की मांग भी पूरी हो चुकी है। दोनों कार्यों का लोकार्पण जलाभिषेक के अवसर पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब से उन्हें विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है, तब से प्रत्येक गांव-शहर के विकास की चिंता की जा रही है। शासन की ओर से क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई जा रही है और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों को त्वरित स्वीकृति मिल रही है और यह सब भोलेनाथ की कृपा है। विधायक रोहित साहू ने कहा कि राजिम में हर वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन होता है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए भंडारा स्थल पर स्थायी व्यवस्था की आवश्यकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने आने वाले वर्ष के लिए यहां टीना शेड का हाई-लेवल डोम की घोषणा की।

नगर विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा – महेश

नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजिम का विकास तेजी से हो रहा है। करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति मिली है। विधायक रोहित साहू के प्रयासों से नगर विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सचमुच भोले हैं। उनकी भक्ति कभी निष्फल नहीं जाती। पूरे सावन माह तक निशुल्क भंडारे का आयोजन पुण्य का कार्य है।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षद बलराम यादव, पार्षद प्रतिनिधि कुलेश्वर साहू, पार्षद अजय पटेल, कुलेश्वर साहू, भंडारा समिति अध्यक्ष खिलावन निषाद, राइस मिल संगठन के देवराज सांखला, महेश लालवानी, प्रदीप साहू, कमल सिन्हा, शत्रुघन धीवर, सुनील देवांगन, ऋषि दुबे, भूखन पटेल, प्रकाश साहू, धर्मेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश आडिल, गज्जू ठाकुर, दानीराम साहू, कवि गोकुल सेन, संतोष सेन, रविंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास तिवारी ने किया। अतिथियों का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके बाद सभी ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में श्री राजीवलोचन भजन संध्या ग्रुप, तुलाराम साहू राजिम की ओर से भजनों की जोरदार प्रस्तुति दी गई।

गनियारी जलाशय, पतोरा नहर लाइनिंग और ठाकुरदेव जलाशय का होगा कायाकल्प, जिले की तीन जलाशय परियोजनाओं के लिए मिली 11 करोड़ राशि की स्वीकृति

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के सतत प्रयासों से जिले की सिंचाई परियोजनाओं के विकास हेतु करोड़ों रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य सरकार द्वारा गरियाबंद जिले की तीन प्रमुख जलाशयों एवं व्यपवर्तन योजनाओं के जीर्णोद्धार, मरम्मत एवं नहर लाइनिंग कार्यों के लिए 11 करोड़ रुपये से अधिक 1104.23 लाख रुपए की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

इस स्वीकृति से क्षेत्र के सैकड़ों एकड़ कृषि भूमि को सीधा लाभ मिलेगा और अंतिम छोर के खेतों तक सुचारू रूप से पानी पहुँच सकेगा। इन स्वीकृत कार्यों में पतोरा व्यपवर्तन योजना के शीर्ष जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिंग कार्य हेतु 202.50 लाख रुपए, गनियारी जलाशय योजना के शीर्ष कार्य का जीर्णोद्धार, वेस्ट वियर व्यर्थ जल निकास की मरम्मत, मुख्य नहर की रिमॉडलिंग एवं सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग कार्य के लिए 466.00 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है जिससे 144 हेक्टेयर से अधिक रकबा कृषि भूमि लाभान्वित होगी।

इसके अलावा ठाकुरदेव जलाशय योजना शीर्ष तथा मुख्य नहर एवं शाखा नहरों का जीर्णोद्धार, मरम्मत व नहर लाइनिंग कार्य 435.73 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिससे 80 हेक्टेयर से अधिक रकबा लाभान्वित होगा। इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारा राजिम विधानसभा क्षेत्र और संपूर्ण गरियाबंद जिला कृषि प्रधान क्षेत्र है।

अन्नदाता का सम्मान और उनकी खुशहाली ही मेरे जीवन का सबसे बड़ा ध्येय है। जब-जब खेतों तक पानी पहुँचने में बाधा आई है,हमने किसानों के हित में कार्य किया है। आज गनियारी, ठाकुरदेव और पतोरा जैसी सिंचाई योजनाओं के जीर्णोद्धार व नहरों के सुदृढ़ीकरण की जो स्वीकृति मिली है, वह हमारे हजारों किसानों के सपनों और मेहनत को नया जीवन देने का संकल्प है। नहरों के सीमेंट लाइनिंग से पानी का अपव्यय रुकेगा और अंतिम छोर पर खड़े किसान के खेत तक भी आसानी से पानी पहुँचेगा। जब खेत लहलहाएंगे, तभी हमारा क्षेत्र समृद्ध और शक्तिशाली बनेगा।

विधायक रोहित साहू ने इस जनहितैषी और किसान हितैषी निर्णय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजिम एवं गरियाबंद क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि छत्तीसगढ़ की सुशासन की सरकार विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में मोदी की गारंटी को धरातल पर उतार रही है। हमारी सरकार ने तत्काल बजटीय स्वीकृति देकर यह साबित कर दिया है कि यह सरकार किसानों के हितों के प्रति कितनी संवेदनशील है। मैं मुख्यमंत्री जी का कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमारी माँग को प्राथमिकता देते हुए यह स्वीकृति प्रदान की।

वर्षों पुरानी नहरों के जर्जर होने के कारण सिंचाई संकट से जूझ रहे क्षेत्रीय किसानों ने इस स्वीकृति पर अपार हर्ष व्यक्त किया है। गनियारी, पतोरा और ठाकुरदेव क्षेत्र के ग्रामीणों एवं किसान संघों ने लोकप्रिय रोहित साहू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सजग नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण ही इतने बड़े स्तर पर बजट स्वीकृत हो पाया है।

विधायक के निर्देश पर कुकदा पिकअप वियर से छोड़ा गया पानी, राजिम क्षेत्र के किसानों को मिलेगी राहत, किसानों की समस्या पर विधायक रोहित साहू ने लिया संज्ञान

(सीजी टॉकिज) राजिम :- क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू की त्वरित पहल और निर्देशों के बाद सिंचाई विभाग ने कुकदा पिकअप वियर से पानी डायवर्ट कर नहरों में छोड़ दिया है। इस फैसले से क्षेत्र के उन किसानों को बड़ी राहत मिलेगी जो बीते दिनों से सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना कर रहे थे। क्षेत्र में पानी की कमी के कारण किसानों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही थीं और फसलों को बचाने के लिए पानी की नितांत आवश्यकता थी।

किसानों की इस ज्वलंत समस्या को विधायक रोहित साहू ने गंभीरता से लिया और तत्काल जल संसाधन विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को तत्काल व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की फसलों को सूखने से बचाने के लिए कुकदा पिकअप वियर से तुरंत पानी डायवर्ट कर वितरक नहरों में छोड़ी जाए।

विधायक के निर्देश के बाद सिंचाई विभाग ने कुकदा पिकअप वियर से पानी का प्रवाह शुरू कर दिया है, जिससे अंतिम छोर तक पानी पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है। कुकदा पिकअप वियर से पानी डायवर्ट किए जाने के बाद राजिम क्षेत्र के तीन प्रमुख डिस्टिब्यूटर्स फिंगेश्वर डिस्टिब्यूटर,रक्शा डिस्टिब्यूटर और परसदा डिस्टिब्यूटर के फसलों को नया जीवन मिलेगा।

इन तीनों डिस्टिब्यूटर्स में समय पर पानी छोड़े जाने से राजिम और फिंगेश्वर क्षेत्र के किसानों ने विद रोहित साहू का आभार व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि यदि सही समय पर पानी नहीं मिलता तो उनकी मेहनत और फसल दोनों बर्बाद हो सकती थीं। विधायक रोहित साहू की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई के लिए फिंगेश्वर, रक्शा और परसदा डिस्टिब्यूटर क्षेत्र के किसान भाइयों ने उनका सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

जुआ फड़ में राजिम पुलिस की रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार, मोबाइल-ताश की गड्डी समेत नगद जब्त

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस की टीम ने फड़ पर छापा मारा। इस दौरान मौके से छह जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 18 हजार 600 की मशरूका जब्त की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देश पर जिलेभर में अवैध नशे, जुआ और सट्टे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को थाना राजिम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तरीघाट में खुले स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और जुआ खेलते हुए छह लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोला वर्मा (36), संतोष साहू (39), लीलाराम मारकण्डे (39), संतोष यादव (45), गजेश साहू (37) और गुलाब साहू (40) निवासी ग्राम तरीघाट थाना राजिम जिला गरियाबंद बताए। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 78,600 नगद, चार मोबाइल फोन (कीमत लगभग 40,000) तथा 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी बरामद कर कुल 1,18,600 का मशरूका जब्त किया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक प्रक्रिया की गई। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध जुआ, सट्टा और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

10 अगस्त को विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा निकलेगी, विधायक रोहित साहू ने की तैयारियों की समीक्षा

(सीजी टॉकिज) राजिम :- सावन माह के पावन अवसर पर 10 अगस्त सोमवार को आयोजित होने वाली विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर राजिम विधायक रोहित साहू ने सामाजिक पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में यात्रा को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

फिंगेश्वर से होगा यात्रा की शुरूआत

विधायक रोहित साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा का शुभारंभ प्रातः 9 बजे फनीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर, फिंगेश्वर में पूजा-अर्चना के साथ होगा। इसके पश्चात श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए प्रातः 11 बजे ग्राम बोरसी पहुंचेंगे, जहां अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। इसके बाद यात्रा दोपहर 1 बजे ग्राम कोमा पहुंचेगी, जहां चाय-नाश्ते के उपरांत यात्रा आगे बढ़ेगी।

कांवड़ यात्रायात्रा 2 बजे राजिम नगर में प्रवेश कर शिवाजी चौक, सुंदरलाल शर्मा चौक, महामाया चौक, राजिमलोचन मंदिर होते हुए लक्ष्मण झूला के मार्ग से कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी।

विधायक रोहित साहू ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया। बैठक में सामाजिक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे तथा यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

सोनतीर्थ घाट के निर्माणाधीन संस्कार भवन का विधायक रोहित साहू ने किया निरीक्षण

(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम के ऐतिहासिक सोनतीर्थ घाट पर निर्माणाधीन संस्कार भवन का राजिम विधायक रोहित साहू ने औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

विधायक रोहित साहू ने निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही सामग्री का निरीक्षण किया और अधिकारियों से कहा कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप होने चाहिए। उन्होंने संस्कार भवन परिसर में पेयजल व्यवस्था, ड्रेनेज सिस्टम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, स्नान स्थल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कहा कि सोनतीर्थ घाट पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पिंडदान करने वाले परिवार और धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में शामिल होने वाले लोग पहुंचते हैं। ऐसे में यहां बनने वाला संस्कार भवन सर्वसुविधायुक्त, विशाल और सुविधाजनक होना चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी राजिम आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी या गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बताया गया कि संस्कार भवन बनने के बाद प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पिंडदान और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब तक अंतिम संस्कार के बाद होने वाली धार्मिक रस्मों और सामाजिक आयोजनों के लिए समुचित स्थान का अभाव था, जिसे यह भवन दूर करेगा।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, पार्षद बलराम यादव, भारत यादव, आकाश राजपूत तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष विश्वकर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

सावन के पहले सोमवार को कुलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी भीड़, दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालु

(सीजी टॉकिज) राजिम:- सावन माह के प्रथम सोमवार को त्रिवेणी संगम तट स्थित प्राचीन श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। ‘‘हर-हर महादेव’’ और ‘‘बम-बम भोले’’ के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर शिवमय हो उठा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर महिलाओं, युवतियों, बुजुर्गों और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को गंगाजल, दूध, दही, शहद और पवित्र जल से अभिषेक किया। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, कनेर के पुष्प् और मौसमी फल अर्पित कर भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर परिसर में गूंजते शिव भजनों और वैदिक मंत्रोच्चार ने भक्तिमय वातावरण को और अधिक दिव्य बना दिया।

भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और पुजारियों ने श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित दर्शन की व्यवस्था की। कतारबद्ध तरीके से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए, जिससे पूरे समय व्यवस्था सुचारू बनी रही।

पंचकोशी के शिवालयों में भी उमड़ी श्रद्धा

राजिम ही नहीं, बल्कि पूरे अंचल के प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बाबा गरीबनाथ महादेव मंदिर, मामा-भांजा मंदिर, दान दानेश्वर, राजराजेश्वर, ब्रह्मचर्य आश्रम स्थित सोमेश्वरनाथ मंदिर सहित पंचकोशी क्षेत्र के कोपेश्वरनाथ, फणेश्वरनाथ, ब्रह्मणेश्वरनाथ, पटेश्वरनाथ और चंपेश्वरनाथ मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का सिलसिला चलता रहा।

 

राजिम रेस्ट हाउस में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न: संगठन विस्तार पर मंथन, 16 अगस्त को भव्य सावन महोत्सव और सीमा पर तैनात जवानों को भेजी जाएंगी राखियां

(सीजी टॉकिज) राजिम:- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला गरियाबंद की प्रथम कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन राजिम स्थित विश्राम गृह में संपन्न हुआ। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर विचार-विमर्श कर रूपरेखा तय की गई।

बैठक में मुख्य रूप से आगामी 16 अगस्त को आयोजित होने वाले सावन महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही, रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर देश की सीमाओं पर दिन-रात मुस्तैदी से तैनात भारत मां के वीर जवानों के सम्मान एवं लंबी आयु की कामना के लिए महिला मोर्चा द्वारा विशेष रूप से राखियां एवं शुभकामनाएं भेजने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से राजिम विधायक रोहित साहू, भाजपा महिला मोर्चा जिला प्रभारी सविता चंद्राकर, सह प्रभारी माधुरी साहू ने महिला कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा।

महिला कार्यकर्ता भाजपा की रीढ़

बैठक को संबोधित करते हुए राजिम विधायक रोहित साहू ने कहा कि भाजपा की रीढ़ हमारी महिला कार्यकर्ता हैं, जिनकी शक्ति और समर्पण के बल पर संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। सावन का महीना हमारी सनातन संस्कृति और बहनों के स्नेह का प्रतीक है।

16 अगस्त को आयोजित होने वाला सावन महोत्सव हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजेगा और बहनों की एकजुटता की मिसाल पेश करेगा। इसके साथ ही सीमा पर तैनात हमारे नौजवान, जो अपने परिवारों से दूर रहकर देश की सुरक्षा कर रहे हैं, उनके लिए राखियां भेजना एक सराहनीय पहल है। जब हमारी बहनों द्वारा भेजी गई स्नेह की डोर उन तक पहुंचेगी, तो उनका मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

ऐतिहासिक होगा सावन महोत्सव

भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रभारी श्रीमती सविता चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि प्रथम कामकाजी एवं परिचयात्मक बैठक के माध्यम से आज गरियाबंद जिले की महिला मोर्चा एक नई ऊर्जा के साथ संगठनात्मक कार्यों में जुट गई है। 16 अगस्त का सावन महोत्सव ऐतिहासिक होगा। इसमें पारंपरिक खेलों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बहनों के सम्मान का भव्य संगम देखने को मिलेगा। इसके साथ ही, सरहद के रक्षकों को राखी अभियान के तहत गरियाबंद जिले की हर पंचायत और मंडल से राखियां एकत्र कर सेना के जवानों तक भेजी जाएंगी।

सह-प्रभारी श्रीमती माधुरी साहू ने भी बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर अपने विचार व्यक्त किए। बैठक के अंत में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिन्हा ने समस्त अतिथियों एवं बहनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं महिला मोर्चा की ओर से हमारे विधायक रोहित साहू जी, जिला प्रभारी श्रीमती सविता चंद्राकर जी, सह-प्रभारी माधुरी साहू जी एवं आप सभी वरिष्ठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, जिन्होंने इस बैठक को सफल बनाया। 

बैठक में महिला मोर्चा की वरिष्ठ नेत्रियों एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेखा सोनकर एवं श्रीमती तनु मिश्रा,जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती लालिमा पारस ठाकुर,उपाध्यक्ष नगर पालिका राजिम श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर,वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी श्रीमती स्वंजना उपाध्याय, श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव, श्रीमती मधु नाथानी, श्रीमती भारती साहू जिला महामंत्री, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव, श्रीमती भुनेश्वरी साहू, श्रीमती तोकेश्वरी मांझी, हीरामनी साहू, रेणुका साहू तथा बड़ी संख्या में गरियाबंद जिले की महिला मोर्चा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थीं, जिन्होंने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

विधायक रोहित साहू और नपाध्यक्ष महेश यादव ने पौनी पसारी कॉम्प्लेक्स निर्माण का किया भूमिपूजन

(सीजी टॉकिज) राजिम:- जन-सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए विधायक रोहित साहू ने राजिम नगर के दत्तात्रेय मंदिर के समीप बनने वाले पौनी पसारी कॉम्प्लेक्स के भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को नए विकास कार्यों की सौगात दी। पौनी पसारी कॉम्प्लेक्स के निर्माण से स्थानीय छोटे व्यापारियों, बेरोज़गार युवाओं और स्वरोजगार से जुड़े पारंपरिक व्यवसायियों को व्यापार के लिए एक व्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा, जिससे उनकी आजीविका में सुधार होगा।

भूमिपूजन कार्यक्रम के तत्काल पश्चात, विधायक रोहित साहू ने वार्ड क्रमांक 01 गांधी नगर का दौरा किया। सघन जनसंपर्क अभियान के दौरान विधायक ने वार्ड के नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। वार्डवासियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं और मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित मांगों को विधायक के समक्ष रखा जिसे विधायक रोहित साहू ने सभी मुद्दों को विस्तार से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके शीघ्र निराकरण हेतु आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।

जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भावुक क्षण तब देखने को मिला जब विधायक रोहित साहू ने क्षेत्र की वरिष्ठ नागरिक एवं लोक संस्कृति की प्रतीक बिहुला बाई का आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया जिन्हें अयोध्या के श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित किया गया था।

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि समाज के वरिष्ठजनों और हमारी समृद्ध लोक संस्कृति को जीवित रखने वाले गुणीजनों का सम्मान करना हमारी सदियों पुरानी परंपरा और संस्कारों का मूल हिस्सा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव ने विधायक रोहित साहू का राजिम नगर की जनता की ओर से सहृदय धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मैं राजिम नगर पालिका और समस्त नगरवासियों की ओर से हमारे विधायक रोहित साहू जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ, जो राजिम के विकास के लिए निरंतर समर्पित हैं।

पौनी पसारी योजना हमारे छोटे व्यापारी भाइयों और खासकर युवाओं के लिए एक वरदान साबित होगी। आज विधायक जी के प्रयासों से नई सुविधाओं को विस्तार दिया जा रहा है।नगर पालिका परिषद राजिम इस निर्माण कार्य को पूरी गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विधायक के नेतृत्व में राजिम विकास के नए आयाम छू रहा है।

इस दौरान प्रमुख रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा चंद्राकर, सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष लाला साहू सहित पार्षद मंशाराम कुर्रे, भारत यादव, आकाश राजपूत, सुरेश पटेल, बलराम यादव, तुषार कदम, उत्तम निषाद, अजय पटेल, टंकु सोनकर, कमल सिन्हा, गजेश्वर ध्रुव, ऋषि दुबे एवं योगेंद्र राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

राजिम में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज का आत्मीय स्वागत, आगामी रणनीति पर भी हुआ मंथन

(सीजी टॉकिज) राजिम:-  धर्मनगरी राजिम में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फिंगेश्वर के अध्यक्ष रूपेश साहू के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की वर्तमान स्थिति, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर जनता के बीच सक्रिय रहकर कांग्रेस की नीतियों और जनकल्याणकारी मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश साहू ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर जनता की आवाज बुलंद करेगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश प्रतिनिधि भवानी शंकर शुक्ल सहित मनोज कंदोई, राजेंद्र सूर्यवंशी, विकास तिवारी, तेजेश यदू, डेकेश्वर ठाकुर, पवन सोनकर, योगेश साहू, टिकेश साहू, कुलेश्वर साहू, सुंदर साहू, देवानंद साहू, राजेंद्र साहू, चेतन सिन्हा, रामनारायण साहू, प्रहलाद गंधर्व, रमेश शर्मा, डॉ. रमेश साहू, गैंद राम यादव, लेखराम साहू, रामकुमार साहू, गोविंद कहार, होरीलाल वर्मा, मनोज सोनवानी, हेमलता सिन्हा, योगेश्वरी साहू, हिमेश्वरी साहू, जानकी साहू, भुनेश्वरी बंजारे, खेमू साहू, वासुदेव यादव, जगमोहन राजा, खिलेश साहू, रामू तारक, डॉ. दिलीप साहू, मुकेश भारती, शिवम सिन्हा, शेखर साहू, ईश्वरी साहू, खेमराज सिन्हा, शेषू गुप्ता, कुलेश्वर धनकर, तुलेश्वर धृतलहरे, विष्णु जांगड़े सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।