CGTalkies

CGTalkies News

बाबाकुटी के जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस टीम

(सीजी टॉकिज) फिंगेश्वर:-  गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के बाबाकुटी जंगल में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात युवती की लाश सागौन के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली। जंगल में शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पेड़ पर लटका मिला शव

जानकारी के अनुसार बाबाकुटी के जंगल में ग्रामीणों ने सागौन के पेड़ पर युवती का शव लटका देखा। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी।

अज्ञात है मृतका की पहचान

फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना बुधवार देर शाम की है। जंगल में युवती की लाश मिलने की खबर के बाद आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवती की पहचान और मौत की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मृतका आसपास के क्षेत्र की रहने वाली है या किसी दूसरे स्थान से यहां पहुंची थी। पुलिस युवती के पहचान को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *