CGTalkies

CGTalkies News

प्रसिद्ध कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय का नवापारा विप्र समाज ने किया स्वागत, शरद पूर्णिमा में आने का दिया न्यौता

(सीजी टॉकिज) नवापारा:- प्रदेश के प्रसिद्ध कथावाचक पं. युवराज पाण्डेय का नवापारा विप्र समाज ने नगर आगमन पर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर राजिम विप्र समाज के सदस्य भी विशेष रूप से शामिल हुए।

आपको बता दे कि प्रसिद्ध कथावाचक पं.युवराज पाण्डेय का 22 अक्टूबर से सात दिवसीय शिव महापुराण पिपरौद में होने जा रहा है। अपने निवास स्थान अमलीपदर से पिपरौद आने के दौरान नवापारा नगर में पं. पाण्डेय का प्रथम नगर आगमन हुआ । इस दौरान नवापारा और राजिम के विप्रजनों द्वारा पं. पाण्डेय का फूल माला,आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर नवापारा विप्र समाज के अध्यक्ष प्रसन्न शर्मा ने समाज द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर 25 अक्टूबर को विप्र भवन में होने जा रहे सामाजिक आयोजन का विशेष रूप से न्यौता दिया। पं.युवराज पाण्डेय द्वारा विप्र कुल के इस स्नेहपूर्ण आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए हरसंभव आने का आश्वासन दिया।

स्वागत के दौरान नवापारा से रमाकांत शर्मा, नंद कुमार शर्मा , प्रफुल्ल दुबे,प्रसन्न शर्मा, सौरभ शर्मा, रमेश तिवारी ,रेखा तिवारी, तनु मिश्रा सुभाषिनी शर्मा सोमा शर्मा, किरण तिवारी , रुचि शर्मा, रश्मि तिवारी ,जागृति पांडे,ललित पांडेय, कैलाश शुक्ला ,चंद्रकांत मिश्रा, दिनेश तिवारी, संतोष मिश्रा, शुभम मिश्रा, हरीश शर्मा, दिनेश शर्मा, मनहरण शर्मा पीयूष शर्मा, मुकेश शर्मा, कमल शर्मा, शिव तिवारी, चंद्रिका शर्मा, मधुसूदन शर्मा, गुडडू मिश्रा,राम शर्मा, श्याम शर्मा, अनंत पुराणिक,अजय तिवारी,ज्ञानेश शर्मा, अंकित शर्मा, सौरभ शर्मा, कैलाश तिवारी,आलोक शर्मा,राजिम विप्र समाज से विकास तिवारी, धीरेन्द्र शर्मा, महितोश शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, नीरज शर्मा, दिव्यांश शर्मा, वेदांत शर्मा ,हेमंत शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *