(सीजी टॉकिज) अभनपुर :- नवापारा-अभनपुर मार्ग पर शनिवार-रविवार की मध्य रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। मानिकचौरी रेलवे क्रॉसिंग के पास स्कॉर्पियो और बलेनो कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार मानिकचौरी रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती रात यह घटना हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में 7 लोग सवार थे, जबकि बलेनो कार में 2 लोग मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि इस भीषण टक्कर के बावजूद हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल लोगों को तत्काल अभनपुर सीएचसी पहुंचाया। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।













Leave a Reply