CGTalkies

CGTalkies News

धर्म और सामाजिक एकता का संदेश देगी राजिम विधानसभा की भव्य कांवड़ यात्रा, पहली बार 1200 शिवभक्त होंगे एकजुट, फिंगेश्वर से राजिम तक गूंजेगा “हर-हर महादेव”

(सीजी टॉकिज) फिंगेश्वर:- सावन मास के पावन अवसर पर आयोजित होने वाली राजिम विधानसभा स्तरीय भव्य कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक श्री रोहित साहू ने आज पंच मंदिर स्थित श्री फणीकेश्वरनाथ महादेव परिसर, फिंगेश्वर में तैयारी बैठक की। बैठक में राजा निलेन्द्र बहादुर, व्यापारी संघ के पदाधिकारी, नगरवासी, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

बैठक में कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त, सोमवार को सुबह 8 बजे श्री फणीकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात सुबह 9 बजे कांवड़ यात्रा फिंगेश्वर से प्रस्थान करेगी। कांवड़ यात्रा फिंगेश्वर से बोरसी, किरवई, कोमा होते हुए राजिम के श्री राजीव लोचन मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद श्रद्धालु लक्ष्मण झूला से होते हुए श्री कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचेंगे, जहां कांवड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा।

इस भव्य कांवड़ यात्रा में पहली बार राजिम विधानसभा क्षेत्र के लगभग 1200 शिवभक्त एक साथ शामिल होंगे। यात्रा में सभी समाजों की सहभागिता रहेगी, जिससे यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश भी देगा।

फिंगेश्वर और राजिम में निकलेगी तिरंगा यात्रा

कांवड़ यात्रा के साथ ही फिंगेश्वर नगर एवं राजिम नगर में तिरंगा यात्रा भी आयोजित की जाएगी। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया जाएगा। धार्मिक आस्था और राष्ट्रभक्ति के इस संगम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का वातावरण है। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा, पेयजल, यातायात, सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां तय की गईं।

विधायक रोहित साहू ने सभी शिवभक्तों एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर आयोजन को भव्य एवं सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा धर्म, सामाजिक समरसता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाली ऐतिहासिक यात्रा होगी।

बैठक में राजा निलेन्द्र बहादुर, संयोजक लाला साहू (अध्यक्ष राजिम भक्तिन मंदिर), जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू, मंडल अध्यक्ष मंजुलता हरित, जगदीश यदु (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष फिंगेश्वर), मंडल महामंत्री भुवन साहू, प्रेम टोडर, नेहरू साहू (जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि), सतीश यादव (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर), भारत बंगानी (अध्यक्ष व्यापारी संघ फिंगेश्वर), जितेंद्र शर्मा, तरुण यदु, नीरज शर्मा,राजू साहू, संतोषी श्रीवास्तव, गेंदलाल मंडले, सीमा ठाकुर, धनंजय हरित, लक्ष्मी श्रीवास्तव, शांति कोशरे, वीणा निषाद, भुनेश्वरी साहू, अनीता शर्मा, चांदनी कश्यप, नरेंद्र रात्रे, खिलेश्वर सोनवानी, वैभव थादानी, अनिता निर्मलकर, नन्हा ठाकुर, डिगेश साहू, उमा यदु, छवि यादव सहित बड़ी संख्या में नगरवासी एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *