(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू के निवास कार्यालय में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित होने वाला नियमित जनदर्शन कार्यक्रम 14 अगस्त शुक्रवार को अपरिहार्य कारणों के चलते स्थगित कर दिया गया है।
जनदर्शन के माध्यम से विधायक रोहित साहू क्षेत्र के नागरिकों एवं ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनते हैं तथा संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके त्वरित निराकरण का प्रयास करते हैं।
विधायक के निज सहायक किशोर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि अपरिहार्य कारणों के चलते 14 अगस्त को जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित नहीं होगा। आगामी जनदर्शन कार्यक्रम के संबंध में समय एवं तिथि की जानकारी पृथक रूप से दी जाएगी।





