
TRENDING NEWS











(सीजी टॉकीज) पाण्डुका – सामुदायिक वन संसाधन व प्रबंधन समिति कलस्टर स्तर के मुखियाओं का प्रशिक्षण अंचल के प्रसिद्ध माँ जतमई मंदिर मे प्रेरक स्वयं सेवी संस्थान गरियाबंद के तत्वाधान में रखा गया था जहां पर माँ जतमई सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति मे अंचल के सोलह ग्राम के वन समितिओं के सदस्यो द्वारा वन साधारण सभा के साथ प्रबंधन कारणी समिति का गठन किया गया जिसमे जुनवानी, कैडीआमा, पक्तियां,कुसुमपानी, गायडबरी, पीपरछेड़ी, तौरेंगा, बारुका, तूइयामुड़ा, विजयनगर, आदि गावों के सैकड़ो लोग शामिल हुवे, जिसमें से प्रत्येक गांव से दो-दो लोगों का चयन प्रबंधन समिति के लिए किया गया एवं इन्हीं चयनित सदस्यों में से प्रबंधन समिति के सदस्यो द्वारा कलस्टर का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नागेश तिवारी (पत्रकार) ग्राम तौरेंगा को अध्यक्ष, दीनदयाल विश्वकर्मा केडीआमा उपाध्यक्ष, लेख राम साहू पत्तियां सचिव, टीकम ध्रुव गायडबरी कोषाध्यक्ष , जगत राम कुसुम पानी संरक्षक, शिवकुमार व राम सिंह ध्रुव का सलाहकार के पद पर चयन किया गया।
अध्यक्ष बनने के बाद नागेश तिवारी ने कहा कि आप लोगों के द्वारा मुझे अध्यक्ष पद पर चयन करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं समिति के मार्गदर्शन में आने वाले समय मे जनहित के साथ साथ समिति के कार्य का निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित अमन कौशिक प्रशिक्षक एवं अर्जुन मरकाम ग्रामीण प्रशिक्षक प्रेरक स्वयंसेवी संस्था गरियाबंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

(सीजी टॉकीज) पाण्डुका: गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र अंतर्गत पांडुका–जतमई मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्राम तौरेंगा के पास अचानक एक जंगली भालू सड़क पर दिखाई दिया। भालू को देखते ही मार्ग से गुजर रहे राहगीरों की लंबी कतार लग गई और लोग दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगली भालू कुछ देर तक सड़क के किनारे नजर आया। इस दौरान कई लोग अपने वाहनों को रोककर भालू को देखने लगे। हालांकि, राहगीरों की भीड़ और हलचल को देखकर भालू अचानक सड़क पार करते हुए तेजी से जंगल की ओर भाग गया और देखते ही देखते घने जंगल में ओझल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही पांडुका वन परिक्षेत्र की टीम सतर्क हो गई है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने या पास जाने की कोशिश न करें, और किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत विभाग को दें।
फिलहाल इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

नीरज शर्मा गोबरा नवापारा: नवापारा भाजपा मण्डल अध्यक्ष नागेन्द्र वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू जी लोकप्रियता को बदनाम करने की साजिश की जा रही है, उनपर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।
भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश मे कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक प्रशिक्षण दे रहे जो हमारे चम्पारण मण्डल में प्रशिक्षण कार्यक्रम में माननीय विधायक जी को मन की बात एवं जिग्यासा विषय पर अपनी बात रखना था उस विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा पे अपना बात रखा कि हम लोग विपक्ष के कारण चुनाव नही हारते हमारे ही पार्टी में भितरघात करने वाले कार्यकर्ता रहते है जिसके कारण चुनाव हारते है उस लोगो को गद्दार कहा जो सही है।
प्रशिक्षण के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को मोबाईल बन्द रखने कहाँ जाता जो भी बात है परिवार के बीच मे एक दूसरे के विचारों का आदान प्रदान किया जाता है इससे साफ जाहिर हो रहा कि जो लोग हमारे भारतीय जनता पार्टी परिवार के बात को बाहर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं वे लोग पार्टी से गद्दारी करने का काम कर रहे है।
समर्थको का कहना है कि माननीय विधायक श्री इन्द्र कुमार साहू जी एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अपनी मेहनत ईमानदारी और जनसेवा के बल पर राजनीति के शीर्ष पद पर पहुंचे है उनकी बढ़ती लोकप्रियता खासकर ग्रामीण और किसान वर्ग में मजबूत पकड़ कुछ लोगो को रास नही आ रहा है यही वजह है कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए बेबुनियाद आरोपों का सहारा लिया जा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो नेता जनता के बीच रहकर विकास कार्य सड़क शिक्षा सिचाई और किसानों के हित में जो कार्यो को जमीनी स्तर पर उतार कर कार्य कर रहा है उसे बदनाम करने की कोशिश अब बर्दाश्त नही की जाएगी।

नीरज शर्मा गरियाबंद : जिले के ग्राम बरोंडा एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने देर रात दबिश देकर मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को जब्त किया।
कार्रवाई के दौरान मौके से 3 चैन माउंटेन मशीन और 1 हाईवा वाहन जब्त किया गया। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र में अवैध रेत खनन धड़ल्ले से जारी है।
बताया जा रहा है कि गरियाबंद जिले की रेत को धमतरी मार्ग के जरिए रेत माफिया राजधानी रायपुर और आसपास के इलाकों में खपा रहे थे। इसी के मद्देनजर माइनिंग विभाग ने यह सख्त कार्रवाई की।
जब्त किए गए सभी वाहन और मशीनों को पाण्डुका थाना एवं राजिम थाना के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई माइनिंग अधिकारी अर्चना ठाकुर के नेतृत्व में की गई।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहती है या फिर अवैध उत्खनन का सिलसिला फिर से शुरू होता है।

गोबरा नवापारा: गोबरा नवापारा नगर पालिका क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सफाई कर्मचारी के साथ पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, जुगे मचखंड नामक स्वच्छता कर्मचारी के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। पीड़ित कर्मचारी की बेटी ने पुलिस पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया है, जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ता जा रहा है।
घटना के बाद नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने एकजुट होकर पुलिस थाना का घेराव किया है और आरोपी आरक्षक उल्लास साहू के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
इस मामले में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने भी सफाई कर्मचारियों का समर्थन करते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, वहीं स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

नीरज शर्मा : – गरियाबंद जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज जनदर्शन आयोजित की गई। जिसमें जिले के अलग-अलग क्षेत्र के लोग अपनी-अपनी मांग, समस्याएं एवं शिकायतें लेकर आवेदन करने आये। इस दौरान जनदर्शन में आने वाले सभी लोगों की समस्या और उनके समाधान का निराकरण भी किया गया। कलेक्टर श्री उइके ने आज जनदर्शन में 36 लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में ग्राम घटकर्रा के संतोष दास ने मुआवजा राशि दिलाने के लिए कलेक्टर श्री उइके को आवेदन सौंपा। इसी प्रकार ग्राम कुकदा की नर्मदा बाई ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम छुईहा की एवन बाई ध्रुव ने पीएम आवास दिलाने के लिए, ग्राम कोपरा के वासुदेव साहू ने ईलाज के लिए आर्थिक सहायता राशि दिलाने, ग्राम तरीघाट की कांति बाई ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार कराने, ग्राम पंचायत छुईहा के ओमकुमार पीएम आवास योजना की दूसरी किस्त राशि दिलाने के लिए, ग्राम सहसपुर की सीताबाई साहू ने पीएम आवास योजना स्वीकृत कराने, ग्राम खुटेरी के आनंद राम सेन ने पीएम आवास की दूसरी किस्त की राशि दिलाने के लिए, ग्राम कुकदा के दुलार ध्रुव ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवेदन सौंपा।
इस पर कलेक्टर श्री उइके ने नागरिकों की समस्याओं सुनकर उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ प्रखर चंद्राकर, अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नीरज शर्मा :- फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम सेंदर के किसान रामाधार साहू अपने आसपास क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। जिले के अधिकांश किसान परंपरागत रूप से धान की खेती पर निर्भर हैं, वहीं रामाधार साहू ने बदलते परिवेश और गिरते भूमिगत जल स्तर को ध्यान में रखते हुए दलहन, तिलहन एवं साग भाजी की बहु-फसली खेती कर रहे है।
रामाधार साहू ने लगभग 26 एकड़ खेत में विविध फसलों का उत्पादन कर केवल पानी की बचत ही नहीं की, बल्कि अच्छी आमदनी भी अर्जित कर रहे हैं। उन्होंने 8 एकड़ में मक्का, 5 एकड़ में सरसों, 1 एकड़ में चना, 2 एकड़ में तिवरा, 2 एकड़ में बटरी, 2 एकड़ में मूंग, 2 एकड़ में धनिया, 1.5 एकड़ में कुम्हड़ा तथा 1 एकड़ में भिंडी की खेती की है। जिससे उन्हें काफी मुनाफा हो रहा है।
उन्होंने कहा कि इन सभी फसलों में धान की तुलना में पानी की आवश्यकता काफी कम होती है। विशेष रूप से सरसों की फसल में मात्र 3-4 बार हल्की सिंचाई पर्याप्त होती है। जिससे जल संरक्षण में बड़ी मदद मिलती है। वर्तमान समय में जब भू-जल स्तर तेजी से गिर रहा है। ऐसे में यह खेती का मॉडल लाभदायक साबित हो रहा है। इस नवाचार को देखने के लिए पूर्व में जिले के कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पहुंचकर इस पहल की सराहना की थी।
कृषि विभाग के मार्गदर्शन एवं किसान के दृढ निश्चय एवं लगन से यह पहल जल संरक्षण की दिशा में बेहतर है। रामाधार साहू ने अपने फसलों का बीज निगम में पंजीयन भी कराया है और उम्मीद जताई है कि सरकार यदि इन फसलों के लिए उचित मंडी एवं खरीदी केंद्र विकसित करे, तो और अधिक किसान इस दिशा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि सरसों की संभावित खरीदी लगभग 6 हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी। जिससे किसानों को अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।

नीरज शर्मा :- राजिम विधायक रोहित साहू के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र के ग्राम पतोरा,मड़वाडीह,गनियारी, राँवड़, कोसमखूंटा और सेंदर में स्थित विभिन्न छह मंदिरों के जीर्णोद्धार कार्य के लिए कुल 26.95 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों में हर्ष व्याप्त है क्योंकि लंबे समय से इन मंदिरों के मरम्मत और सौंदर्यीकरण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
विधायक रोहित साहू की पहल पर शासन द्वारा जिन गांवों के मंदिरों को जीर्णोद्धार कार्य की स्वीकृति मिली है उनमें ग्राम पतोरा में रामजानकी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 05 लाख रुपए,ग्राम मड़वाडीह में शाकंभरी मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.98 लाख रुपए, ग्राम गनियारी में बजरंग मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 05 लाख रुपए, ग्राम रावंड़ में शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 4.98 लाख रुपए , ग्राम कोसमखूंटा में शिव मंदिर जीर्णोद्धार हेतु 05 लाख रुपए तथा ग्राम सेन्दर में शिव मंदिर जीर्णोद्धार कार्य हेतु 01.99 लाख रुपए की स्वीकृति शामिल है।
विधायक रोहित साहू ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा के जीवंत केंद्र हैं। लंबे समय से ग्रामीण जन इन मंदिरों के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। विकास का अर्थ सड़कों के साथ साथ अपनी जड़ों और अपनी संस्कृति को भी सुरक्षित रखना है।आज मुझे अत्यंत संतोष है कि शासन ने इन कार्यों के लिए बजट को मंजूरी दी है। यह राशि क्षेत्र की खुशहाली और आध्यात्मिक उन्नति के काम आएगी। मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि विकास की यह धारा हर गांव और हर देवस्थान तक पहुँचेगी। स्वीकृति मिलने के बाद ग्राम पतोरा,मड़वाडीह,गनियारी, राँवड़, कोसमखूंटा और सेंदर के ग्रामीणों ने विधायक रोहित साहू का आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि वर्षों से मंदिर की मरम्मत के लिए प्रतीक्षारत थे, लेकिन विधायक रोहित साहू ने हमारी पीड़ा समझी और त्वरित कार्रवाई की। मंदिरों के सुधरने से हमारी आने वाली पीढ़ी को भी अपनी परंपराओं पर गर्व होगा। विधायक रोहित साहू ने हमारी आस्था का मान रखा है।

Cgtalkies.com :- अभनपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 5 वारंटियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सभी आरोपी पिछले 3 से 4 वर्षों से फरार थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
अभनपुर पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फरार वारंटियों की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटियों में कैलाश गिलहरे (28 वर्ष) निवासी बड़े उरला, ओमप्रकाश साहू (24 वर्ष) निवासी बड़े उरला, ललित पठारी (24 वर्ष) निवासी बजरंग होटल के पास अभनपुर, दिलीप यादव (46 वर्ष) निवासी उपरपारा अभनपुर तथा उदय प्रकाश भारती (28 वर्ष) निवासी तेन्दुआ थाना राखी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी पिछले कई वर्षों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहे थे और फरार चल रहे थे। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था, जिसके तहत उन्हें 5 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। थाना प्रभारी अभनपुर ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इन अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।