CGTalkies

CGTalkies News

ब्रेकिंग: पैरी नदी के तेज बहाव में फंसा युवक, रेस्क्यू टीम के पहुंचने से पहले बहा

(सीजी टॉकिज) राजिम :-  पैरी नदी में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश कर रहा एक युवक बीच धार में फंस गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक ने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। इसी दौरान उसे बचाने के लिए रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई, लेकिन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम द्वारा नदी में युवक की तलाश की जा रही है। हालांकि, अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बताया जा रहा है कि बारिश के चलते सिकासार और सोढ़ूर जलाशय से पैरी नदी में पानी छोड़ा गया है, जिसके कारण नदी का जलस्तर और बहाव काफी तेज हो गया है। इसके बावजूद नदी पार करने के दौरान यह हादसा हुआ। घटना पाण्डुका थाना क्षेत्र के कोपरा एनीकेट की बताई जा रही है। फिलहाल रेस्क्यू टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

यह खबर अपडेट किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *