(सीजी टॉकिज) :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नवापारा नगर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था आईसेक्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू, विधायक प्रतिनिधि संजय साहू, भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा एवं आईसेक्ट निदेशक बलराम देवांगन ने मुख्य सदर मार्ग स्थित सुभाष चौक परिसर में गुलमोहर का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 10 फीट ऊंचे गुलमोहर के पौधे का रोपण किया गया। आईसेक्ट निदेशक बलराम देवांगन ने बताया कि उन्होंने अपने संस्थान परिसर में अब तक 500 से अधिक पौधे लगाए हैं। वृक्षों की अधिकता के कारण संस्थान का तापमान आसपास के अन्य स्थानों की तुलना में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, जिससे विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को बेहतर वातावरण प्राप्त होता है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी साहू एवं विधायक प्रतिनिधि संजय साहू ने बलराम देवांगन के पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से खुले स्थानों पर पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया, ताकि नगर को हराभरा एवं स्वच्छ बनाया जा सके।
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य योगिता सिन्हा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने घरों, आंगनों, गमलों एवं खाली स्थानों में पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। उन्होंने तालाबों एवं नदियों के किनारों पर भी व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में गोलू यादव, साखी निर्मलकर, भुनेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, लेखिका साहू, टीकम साहू सहित आईसेक्ट के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
















Leave a Reply