CGTalkies

CGTalkies News

ब्रेकिंग: राजिम की महानदी में मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप

(सीजी टॉकिज) राजिम:- राजिम इलाके से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां महानदी में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार सोमवार को राजिम और पितईबंद के बीच महानदी में लोगों ने पानी में एक शव तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर राजिम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है। मृतक की उम्र लगभग 70 से 75 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव महानदी तक कैसे पहुंचा, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *