(सीजी टॉकिज) राजिम:- दीपावली के पावन अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर विधायक रोहित साहू को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, आत्मीयता और सामाजिक समरसता का माहौल देखने को मिला।
विधायक रोहित साहू के गृहग्राम पीपरछेड़ी से लगे सरहदी क्षेत्र में आयोजित इस समारोह में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और नगरों से पहुंचे लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी और खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने सभी क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर है। क्षेत्र की जनता का स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनप्रतिनिधि और जनता के बीच आत्मीय संबंधों को और मजबूत करते हैं।
विधायक ने आगे कहा कि देवतुल्य कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद ही उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और संबल प्रदान करता है। यही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के कार्यों में सहभागी बनने का आह्वान किया। समारोह में लोगों का विशेष उत्साह और आत्मीयता विधायक के प्रति उनके जुड़ाव को दर्शा रही थी।
दिग्गज नेताओं ने भी किया संबोधित
समारोह को पूर्व सांसद एवं राज्य गृह भंडार निगम के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर तथा गरियाबंद जिला प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही बड़ी भागीदारी
इस अवसर पर जिला भाजपा महामंत्री शेखर साहू, जनपद अध्यक्ष इंद्राणी-नेहरू साहू, जिला सोसायटी संघ के महाध्यक्ष जितेंद्र सोनकर, राजिम नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव, गोबरा नवापारा नगर पालिका अध्यक्ष ओमकुमारी-संजय साहू, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू साहू, चंद्रशेखर हरित, भागवत हरित, राजिम भक्तिन मंदिर समिति अध्यक्ष लाला साहू, राजिम मंडल अध्यक्ष रिकेश साहू, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष हरीश साहू, राजिम नगर पालिका उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, जनपद उपाध्यक्ष सतीश यादव, जिला भाजयुमो अध्यक्ष दीपक साहू, साहू समाज के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर साहू, जिला पंचायत सदस्य नंदनी-ओंकार साहू, अभिषेक सोनकर, संजय सोनकर, सुश्री छाया राही, खुशी साहू, स्निग्धा शर्मा, प्रवीण पुष्पाकर, आकाश सिंह राजपूत, जवाहर शर्मा, महेश साहू, प्रमोद साहू एवं झंगु साहू सहित मंडल पदाधिकारी, महिला मोर्चा की पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।












Leave a Reply