CGTalkies

CGTalkies News

सेम्हरतरा में गूंजी मन की बात, मंत्री गजेंद्र यादव और विधायक रोहित साहू की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सुने पीएम मोदी के विचार

(सीजी टॉकिज) राजिम :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के प्रसारण को सुनने के लिए गरियाबंद जिले के ग्राम पंचायत सेम्हरतरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल चंद्राकर और अनेक पदाधिकारी भी शामिल हुए।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को अत्यंत उत्साह के साथ सुना।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास को गति देते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने विधायक रोहित साहू की प्रमुख मांगों पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और सौगातें प्रदान कीं जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम चरौदा (छुरा) स्थित हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन। ग्राम कोमा (फिंगेश्वर) स्थित मिडिल स्कूल का हाई स्कूल में उन्नयन साथ ही प्राथमिक शाला सेम्हरतरा और प्राथमिक शाला पिपरछेड़ी का डिजिटलीकरण और प्रार्थना शेड निर्माण की सौगातें शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश के कोने-कोने में छिपी प्रतिभाओं, सामाजिक बदलाव की कहानियों और जन-कल्याणकारी सोच का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ के दूर-अंचल तक शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

विधायक रोहित साहू के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। राजिम विधायक रोहित साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि मन की बात देशवासियों को राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ने की निरंतर प्रेरणा देती है। अपने क्षेत्र की जनता के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।

उन्होंने चरौदा में हायर सेकेंडरी स्कूल और कोमा में हाई स्कूल की सौगात मिलने पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया तथा ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे शासन की इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं और बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार जनता की हर उम्मीद पर खरा उतर रही है। उन्होंने संगठन की मजबूती और केंद्र-राज्य की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा आज की सौगातों के लिए मंत्री और विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान डॉ. रामकुमार साहू पूर्व अध्यक्ष भाजपा जिला गरियाबंद,सुरेंद्र सोनटेके जिला मंत्री भाजपा गरियाबंद,रिकेश साहू अध्यक्ष, भाजपा मंडल राजिम,नेहरू साहू जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि,हरीश साहू सरपंच एवं अध्यक्ष, सरपंच संघ जिला गरियाबंद,वीरेंद्र साहू सरपंच कुम्ही, बोधन यादव सरपंच जेंजरा, घनश्याम साहू सरपंच सुरसाबांधा, बलराम साहू सरपंच कोमा,होरी साहू, श्रीमती नीरा साहू पूर्व जनपद सदस्य,जिनेन्द्र साहू, तुलाराम साहू बूथ अध्यक्ष, महेंद्र साहू, नंदजी साहू उपसरपंच, प्रकाश साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति, हरिराम साहू अध्यक्ष साहू समाज बेलर परिक्षेत्र, ओमप्रकाश साहू पूर्व सरपंच देवगांव,दिलीप साहू, सूदन साहू, दयाराम साहू, मंशाराम साहू, बिष्णु राम साहू, मदन साहू, जीवन साहू, किसलाल साहू, पन्ना लाल निर्मलकर, शिवशंकर साहू, युगल साहू, हुलास साहूसुभाष शर्मा बीआरसीसी फिंगेश्वर, नरेश साहू संकुल समन्वयक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *