(सीजी टॉकिज) फिंगेश्वर:- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राजिम विधायक रोहित साहू फिंगेश्वर स्थित माँ मौली माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से माता रानी की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। नवरात्रि के दौरान माता के दरबार में पहुंचकर उन्होंने श्रद्धापूर्वक शीश नवाया। इसके पश्चात विधायक ने मंदिर परिसर स्थित ज्योत कक्ष में पहुंचकर अपने द्वारा प्रज्ज्वलित मनोकामना ज्योत के दर्शन किए और माता के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
मंदिर परिसर में आगमन पर माँ मौली माता मंदिर ट्रस्ट समिति के सरवराकार राजा नीलेन्द्र बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी, ओमप्रकाश बंछोर एवं कमलेश यदु ने विधायक रोहित साहू का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान मंदिर समिति के सदस्यों ने उन्हें आगामी 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य राजा दशहरा महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
राजा दशहरा फिंगेश्वर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें क्षेत्र के लोगों की विशेष भागीदारी रहती है।माँ मौली माता के दर्शन के पश्चात विधायक रोहित साहू स्वर्गीय कृष्ण कुमार ठाकुर के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए और शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने फिंगेश्वर के सोसायटी प्रांगण में विराजित दुर्गा माता के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा माता का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, फणिकेश्वरनाथ महाविद्यालय के अध्यक्ष राजू साहू, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष हरीश साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्तम राजवंशी, पार्षद शांति कोसरे, एल्डरमैन संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू, अंजलि देवकर, वीणा निषाद, किशोर साहू, राधेश्याम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Leave a Reply