(सीजी टॉकिज) अभनपुर:- अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकतरा में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हीरा सेन पिता लेखराम सेन (30 वर्ष) निवासी बकतरा के रूप में हुई है।
घर में फांसी लगाने की जानकारी
जानकारी के अनुसार ग्राम बकतरा में हीरा सेन का शव बरगद पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर अभनपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल युवक द्वारा यह कदम क्यों उठाया गया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल घटना को लेकर गांव में चर्चा का माहौल है।












Leave a Reply