रुद्र अग्रवाल ने विद्यालय में किया प्रथम स्थान प्राप्त, विद्यालय परिवार व नगरवासियों में हर्ष

रुद्र अग्रवाल ने विद्यालय में किया प्रथम स्थान प्राप्त, विद्यालय परिवार व नगरवासियों में हर्ष

(सीजी टॉकीज)अभनपुर :  द ग्रेसियस स्कूल, अभनपुर में कक्षा पांचवी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।

परीक्षा परिणाम में रॉयल रेजिडेंशियल कॉलोनी निवासी छात्र रुद्र अग्रवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल स्थान हासिल किया। रुद्र की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन में हर्ष का माहौल है।

आपको बता दें कि रुद्र अग्रवाल अभनपुर के पत्रकार व राजिम प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष कुलदीप अग्रवाल के बड़े बेटे है, रुद्र अग्रवाल की मम्मी नीलू अग्रवाल पेशे से गृहणी है, रुद्र अग्रवाल की इस उपलब्धि पर पूरे परिवार सहित राजिम प्रेस क्लब के अध्यक्ष नीरज शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है।

विद्यालय के प्राचार्य ने रुद्र अग्रवाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी निरंतर मेहनत करने और सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से ही इस प्रकार के शानदार परिणाम संभव हो पाते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *