(सीजी टॉकिज) राजिम:- स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजिम स्थित विकास मोटर्स जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम में देशभक्ति और उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में राजिम विधायक रोहित साहू ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर ध्वजारोहण किया और तिरंगे झंडे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।
ध्वजारोहण के पश्चात विधायक रोहित साहू ने उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी का पर्व हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है और हमें ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने किसानों और कृषि क्षेत्र के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।
शॉल-श्रीफल से विधायक का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विकास मोटर्स जॉन डियर ट्रैक्टर शोरूम के संचालक श्याम अग्रवाल ने विधायक रोहित साहू का स्वागत करते हुए उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। श्याम अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर विधायक रोहित साहू एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनप्रतिनिधि की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ती है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में किशोर साहू, शरद पारकर, राजेश धीवर, पुरण यादव, देवेंद्र सेन सहित शोरूम के कर्मचारी भुखन साहू, गौतम साहू, टिकेश्वर साहू, नम्रता साहू, हेमलता, पूजा निषाद, सुनील पाटकर, ताकेश्वर (गोलू), संतोष साहू, लोकेश साहू, नकुल साहू, भूषण साहू, हुलास यादव, नवीन साहू, पंकज यादव, सत्यम निषाद, संतोषी साहू, मो. तौसीफ, पायल देवांगन, खोवेंद्र देवांगन, गणेश नागेश, लच्छू यादव, रामकृष्ण पांडेय, राजू सोलंकी, लुकेश दीवान एवं तनुजा वैष्णव सहित , क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।











Leave a Reply