(सीजी टॉकिज) राजिम:- राज्य शासन बड़ी संख्या में प्रदेश के कई नगर पालिका एवं नगर पंचायत अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में नगर पालिका परिषद आरंग की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) शीतल चंद्रवंशी का तबादला नगर पालिका परिषद चांपा कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में नगर पालिका चांपा में पदस्थ रामसंजीवन सोनवानी को आरंग का नया सीएमओ बनाया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी इस तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में पदस्थ कुल 18 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण किए गए हैं।





