(सीजी टॉकिज) आरंग:- दिवाली त्योहार से पहले अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए आरंग पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम रसनी और गौरभाठ में दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। इस दौरान कुल 14 लोगों को पकड़ा गया और उनके कब्जे तथा जुआ फड़ से 46 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
रसनी में जुआ फड़ से 7 लोग पकड़े गए
पुलिस के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रसनी के तालाब पार में की गई। यहां जुआ खेलते पाए जाने पर सात लोगों को पकड़ा गया। इनमें केशव साहू (47), चन्द्रप्रकाश साहू (52), जितेन्द्र चन्द्राकर (45), हेमंत चन्द्राकर (20), दिनेश चन्द्राकर (48), प्रवीण अग्रवाल (46) और संतोष साहू (35) शामिल हैं। सभी ग्राम रसनी, थाना आरंग के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे और फड़ से कुल 36 हजार रुपये नगद बरामद किए।
गौरभाठ में 6 आरोपी पकड़े गए
दूसरी कार्रवाई ग्राम गौरभाठ के तालाब पार में की गई। यहां से पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा। इनमें विरेन्द्र यादव (38), केदार साहू (33), विष्णु साहू (70), जागेश्वर साहू (38), वेदराम यादव (40) और उमेश कुमार साहू (41) शामिल हैं। सभी ग्राम गौरभाठ के निवासी बताए गए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए।
दोनों कार्रवाई में 46,500 रुपये जब्त
आरंग पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 14 लोगों को पकड़ा गया और 46 हजार 500 रुपये नगद जब्त किए गए। पुलिस ने सभी के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रायपुर के निर्देश पर दिवाली के मद्देनजर अवैध शराब, गांजा, जुआ-सट्टा और वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।




