एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है–राजू साहू
(सीजी टॉकिज) :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम गुंडरदीही में युवा साथियों के साथ मिलकर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता राजू साहू एवं ग्रामीण युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल और संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। सभी ने पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित रखने और नियमित देखरेख करने का संकल्प भी लिया।
राजू साहू ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। स्वच्छ वातावरण, शुद्ध हवा और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण करना चाहिए। केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनका संरक्षण करना भी हमारी जिम्मेदारी है। कहा कि एक पौधा केवल पेड़ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।





