(सीजी टॉकिज) राजिम :- फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम हथखोज के बूथ क्रमांक 3 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय एवं प्रेरणादायी रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 136वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के देश के विकास, जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी और सामाजिक चेतना से ओत-प्रोत संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का मन की बात कार्यक्रम देशवासियों में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। यह रेडियो कार्यक्रम देश के हर कोने में समाजहित के लिए असाधारण कार्य कर रहे आम नागरिकों की गाथाओं को उजागर करने का एक महाअभियान है। हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अपने क्षेत्र व गांव के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान प्रमुख रूप से सरपंच बलराम निषाद, पूर्व सरपंच नरेश निषाद, बूथ अध्यक्ष कलेश्वर साहू, उपसरपंच जोगेश्वर यादव, मनोहर साहू, मंगतू राम साहू, जगनाथ साहू, संतोष निषाद, कुंतराम निषाद, अशोक यादव, बिसौहा निषाद, रामाधार निषाद, उमेंद साहू, दयाराम साहू, चितरेखा निषाद, पंचोबाई निषाद, दुकाला ध्रुव, ग्राम पंचायत के पंचगण रेखा साहू, परमेश्वरी ध्रुव, पार्वती यादव, जयंती निषाद, बिटावन बांधे, पिंकी साहू सहित गांव के बुजुर्गों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को आत्मसात करने और राष्ट्र निर्माण एवं गांव के विकास में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का संकल्प लिया।
















Leave a Reply