(सीजी टॉकिज) नवापारा:- बारिश का दौर थमते ही गोबरा नवापारा क्षेत्र में महानदी के घाटों पर कथित अवैध रेत खनन का कारोबार फिर सक्रिय होने लगा है। पारागांव, लखना और कोलियारी क्षेत्र में नदी के विभिन्न घाटों पर दिन-रात रेत निकाले जाने और उसके अवैध परिवहन की शिकायतें सामने आ रही हैं।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पहले सैकड़ों ट्रैक्टरों के जरिए महानदी से रेत निकालकर नदी किनारे या आसपास के स्थानों पर डंप किया जाता है। इसके बाद रात के अंधेरे में हाइवा वाहनों के जरिए रेत को रायपुर समेत अन्य शहरों तक भेजे जाने की बात कही जा रही है।
दिन में ट्रैक्टरों की कतार, रात में हाईवा की आवाजाही
स्थानीय लोगों के अनुसार दिन के समय रेत से लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही और रात में हाइवा वाहनों का परिवहन लगातार जारी रहता है। इसके बावजूद संबंधित विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी से लगातार रेत निकाले जाने से महानदी के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण पर असर पड़ सकता है। वहीं भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से क्षेत्र की सड़कों को भी नुकसान पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं।
कार्रवाई की मांग, विभागों की भूमिका पर सवाल
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पारागांव, लखना और कोलियारी के रेत घाटों की जांच कराने, अवैध खनन एवं परिवहन की शिकायतों की सत्यता की पड़ताल करने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं, ग्रामीणों द्वारा लगाए जा रहे विभागीय मिलीभगत के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इन शिकायतों पर कब तक कार्रवाई करता है और महानदी में चल रहे कथित अवैध रेत खनन पर किस तरह रोक लगाई जाती है।
VIDEO





हादसे में देवेंद्र शर्मा पुल से नीचे जा गिरे थे, जबकि सुनील जैन दूर जा गिरे थे। घटना के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई थी और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे।
हादसे के तत्काल बाद डायल 112 की टीम ने गंभीर रूप से घायल देवेंद्र शर्मा को नवापारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। वहीं सुनील जैन को भी अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया गया था। परिजनों द्वारा उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। लेकिन गंभीर चोटों के चलते आज उपचार के दौरान सुनील कुमार जैन ने भी दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक की पहचान बिशेषर कांवडे, निवासी सांकरा के रूप में बताई गई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और दुर्घटना की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।




जानकारी के अनुसार मानिकचौरी के रेलवे क्रासिंग के पास शुक्रवार रात युवक का खून से लथपथ शव मिला। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पहचान अभनपुर क्षेत्र के ग्राम गातापार निवासी देवाराम साहू पिता स्वर्गीय जुगराम साहू (48 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना रात की होने के कारण पुलिस के सामने कई अहम सवाल हैं। देवाराम साहू वहां कैसे पहुंचे? उनकी मौत किस परिस्थिति में हुई? क्या वे किसी हादसे का शिकार हुए या किसी ने उन्हें निशाना बनाया? घटनास्थल के पास ही मृतक की बाइक बरामद होने की बात भी सामने आई है। मृतक के शरीर पर मिले चोट के निशानों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।



