(सीजी टॉकिज) फिंगेश्वर:- राजिम विधायक रोहित साहू जी का मंगलवार, 24 नवंबर 2026 को क्षेत्रीय दौरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान वे फिंगेश्वर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में आयोजित विकास एवं सम्मान समारोह सहित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रोहितrrohit विधायक श्री साहू दोपहर 12 बजे अपने निवास स्थान राजिम से ग्राम रवेली (चैतरा), विकासखंड फिंगेश्वर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:30 बजे ग्राम रवेली (चैतरा) में आयोजित भूमिपूजन एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके पश्चात दोपहर 3:30 बजे ग्राम भेण्डरी (जामगांव) में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इसके पश्चात् शाम 4 बजे ग्राम कोसमखूंटा (जामगांव) में आयोजित कार्तिक पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे।











Leave a Reply