(सीजी टॉकिज) राजिम:- राजिम क्षेत्र के ग्राम कौंदकेरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को व्यासपीठ से पं. वासुदेव तिवारी ने भगवान श्री कृष्ण और रुक्मणी विवाह का मनमोहक प्रसंग सुनाया। इस अद्भुत प्रसंग को सुनकर कथा पंडाल में बैठे सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर भक्ति रस में सराबोर नजर आया। आयोजक ओलित राम साहू के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में कथा का रसपान करने के लिए आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं।
विधायक रोहित साहू ने लिया आशीर्वाद
कथा के छठवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ग्राम कौंदकेरा पहुंचे। उन्होंने कथा व्यास पंडित वासुदेव तिवारी का आशीर्वाद लिया और व्यास पीठ को नमन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान आयोजकों और ग्रामीणों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया।
पं.वासुदेव तिवारी ने कथावाचन के दौरान रुक्मणी विवाह के प्रसंग का विस्तार से सजीव वर्णन किया।
इस दौरान प्रमुख रूप से महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका राजिम,नंदनी साहू सभापति जिला पंचायत गरियाबंद, हरीश साहू अध्यक्ष जिला सरपंच संघ गरियाबंद, राधिका मनोज यादव सरपंच, ओँकार साहू, सोमप्रकाश साहू, प्रकाश साहू अध्यक्ष सहकारी समिति कोमा,चुम्मान साहू,ठाकुर राम साहू, ओमप्रकाश शर्मा, रेवती साहू, यमुना साहू,बेसाखु राम साहू, छम्मान साहू गौकारण साहू मिलाऊ साहू भारत साहू आदि उपस्थित रहे।












Leave a Reply