(सीजी टॉकिज) :- ग्राम बासीन स्थित ज्ञानोवा हाइट्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बापू के चित्र पर श्रद्धासुमन और पुष्प अर्पित करके किया गया, जिसमें शिक्षकों के साथ-साथ नन्हें विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिन्हा और डायरेक्टर हिमकल्याणी शर्मा ने उपस्थित बच्चों और स्टाफ के समक्ष अपना विशेष उद्बोधन दिया। उन्होंने अपने संबोधन में दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्यों, उनके त्याग, सत्य, अहिंसा और सादगी पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को उनके बताए गए आदर्श मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के शिक्षकगणों ने भी अपने विचार साझा किए। शिक्षिका पुष्पा सेन और सोनिया सोनी और ज्योति यादव ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए अपना उद्बोधन प्रस्तुत किया। इस गरिमामय आयोजन के दौरान विद्यालय का पूरा वातावरण देशभक्ति और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना से ओत-प्रोत रहा।











Leave a Reply