(सीजी टॉकीज) पाण्डुका – सामुदायिक वन संसाधन व प्रबंधन समिति कलस्टर स्तर के मुखियाओं का प्रशिक्षण अंचल के प्रसिद्ध माँ जतमई मंदिर मे प्रेरक स्वयं सेवी संस्थान गरियाबंद के तत्वाधान में रखा गया था जहां पर माँ जतमई सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति मे अंचल के सोलह ग्राम के वन समितिओं के सदस्यो द्वारा वन साधारण सभा के साथ प्रबंधन कारणी समिति का गठन किया गया जिसमे जुनवानी, कैडीआमा, पक्तियां,कुसुमपानी, गायडबरी, पीपरछेड़ी, तौरेंगा, बारुका, तूइयामुड़ा, विजयनगर, आदि गावों के सैकड़ो लोग शामिल हुवे, जिसमें से प्रत्येक गांव से दो-दो लोगों का चयन प्रबंधन समिति के लिए किया गया एवं इन्हीं चयनित सदस्यों में से प्रबंधन समिति के सदस्यो द्वारा कलस्टर का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से नागेश तिवारी (पत्रकार) ग्राम तौरेंगा को अध्यक्ष, दीनदयाल विश्वकर्मा केडीआमा उपाध्यक्ष, लेख राम साहू पत्तियां सचिव, टीकम ध्रुव गायडबरी कोषाध्यक्ष , जगत राम कुसुम पानी संरक्षक, शिवकुमार व राम सिंह ध्रुव का सलाहकार के पद पर चयन किया गया।

अध्यक्ष बनने के बाद नागेश तिवारी ने कहा कि आप लोगों के द्वारा मुझे अध्यक्ष पद पर चयन करने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं समिति के मार्गदर्शन में आने वाले समय मे जनहित के साथ साथ समिति के कार्य का निर्वहन करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन प्रबंधन समिति के सदस्यों सहित अमन कौशिक प्रशिक्षक एवं अर्जुन मरकाम ग्रामीण प्रशिक्षक प्रेरक स्वयंसेवी संस्था गरियाबंद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *