(सीजी टॉकिज) राजिम :- राजिम क्षेत्र के ट्रैक्टर मालिकों की विभिन्न समस्याओं, परिवहन कार्य में आने वाली व्यवहारिक परेशानियों तथा शासन-प्रशासन के नियमों के पालन के दौरान सामने आने वाली दिक्कतों को संगठित एवं उचित माध्यम से उठाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर मालिक यूनियन राजिम का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित ट्रैक्टर मालिकों ने सर्वसम्मति से यूनियन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का गठन किया।
मुन्ना कुर्रे अध्यक्ष एवं संतोष सोनकर उपाध्यक्ष
यूनियन के संरक्षक के रूप में हरीश साहू सेम्हरतरा, योगेश साहू, जेठू कोसरे एवं भुरू बघेल को जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से मुन्ना कुर्रे, ग्राम बकली को अध्यक्ष बनाया गया। संतोष सोनकर राजिम, तुलसी सोनवानी पितईबंद एवं सनत टंडन कौंदकेरा को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं भूपेंद्र यादव को सचिव, बांधे अरण्ड को सह-सचिव, नंदू सिन्हा कोपरा को कोषाध्यक्ष तथा तेजेन्द्र कुर्रे को सूचना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारी सदस्य
कार्यकारी सदस्यों में प्रेम सोनकर, मोहित साहू राजिम, सन्नी देवांगना, कारण बंजारे पितईबंद, गौतम रात्रे, अमर दास बकली, राजू साहू बेहरापाल, संतोष निषाद बोरसी, गिरधरजी साहू कौंदकेरा, दीपक साहू, पुष्प कुमार साहू श्यामनगर, कृष्णा सेन कोपरा, ललित साहू सिंधौरी एवं डोमन बंजारे बरोंडा सहित अन्य ट्रैक्टर मालिकों को शामिल किया गया।
बड़ी संख्या में ट्रैक्टर मालिक यूनियन से जुड़े
यूनियन से जुड़ने वाले सदस्यों में डोमन निषाद, अभिषेक निषाद, हरि बंधे, डेविड देवांगना, तुलसी सोनवानी, लोकेश निर्मलकर, प्रेम सोनकर, कुणाल सोनवानी, मनोज सोनकर, उत्तम चक्रदहरी, दीपक साहू, रेमन यादव, मोनेश देवांगना, हरगोविंद, ललित, घनश्याम यादव, सन्नी देवांगना, लीला राम, मोहित, मनोज तोशान, श्रवण नंदू, संत चेलक, संतु, सोनू महेश, पुष्पा, गिरधारी, उपेंद्र, गौतम रात्रे, सागर एवं बबलू सहित क्षेत्र के अन्य ट्रैक्टर मालिक शामिल हैं।
500 सदस्यता शुल्क, 5 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यूनियन से जुड़ने वाले प्रत्येक सदस्य के लिए 500 सदस्यता शुल्क निर्धारित किया गया है। सदस्यता अभियान 5 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। राजिम क्षेत्र के जो भी ट्रैक्टर मालिक यूनियन से जुड़ना चाहते हैं, वे निर्धारित समयावधि में सदस्यता शुल्क जमा कर यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
ट्रैक्टर मालिकों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाएगा संगठन
यूनियन का मुख्य उद्देश्य ट्रैक्टर मालिकों को एकजुट कर उनके हितों से जुड़े विषयों पर सामूहिक रूप से कार्य करना है। संगठन द्वारा सदस्यों के लिए एक स्पष्ट एवं मजबूत नियमावली तैयार की जाएगी, जिससे किसी सदस्य को समस्या आने पर यूनियन के माध्यम से उचित सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।
यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है, लेकिन नियमों के क्रियान्वयन के दौरान यदि ट्रैक्टर मालिकों के सामने कोई व्यवहारिक समस्या या कठिनाई आती है, तो उनकी बात को तथ्यों के साथ संबंधित विभाग एवं प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा।
यूनियन का प्रयास रहेगा कि ट्रैक्टर मालिकों की समस्याओं का समाधान संवाद, आपसी सहयोग और संवैधानिक तरीके से हो तथा किसी भी सदस्य को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में उपस्थित ट्रैक्टर मालिकों ने कहा कि अलग-अलग स्तर पर समस्याएं उठाने के बजाय एकजुट होकर अपनी बात रखने से संगठन के माध्यम से समस्याओं को व्यवस्थित तरीके से संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जा सकेगा।
ट्रैक्टर मालिक यूनियन राजिम का उद्देश्य — “एकता, सहयोग और सम्मान के साथ ट्रैक्टर मालिकों के हितों की आवाज को मजबूत करना।”












Leave a Reply