CGTalkies

CGTalkies News

मानिकचौरी में चाकू लेकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद

(सीजी टॉकिज) अभनपुर :- अभनपुर पुलिस ने ग्राम मानिकचौरी में चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को कथित रूप से डराने-धमकाने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दी गई है।

घेराबंदी कर पकड़ाया आरोपी

पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम मानिकचौरी में एक व्यक्ति द्वारा चाकू लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम नवदीप चंदेल पिता माखन चंदेल (22 वर्ष) निवासी ग्राम मानिकचौरी थाना अभनपुर जिला रायपुर बताया। उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया।

पूर्व में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया गया कि आरोपी पूर्व में भी आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जेल जा चुका है। वर्तमान मामले में आरोपी को 20 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *