देवभोग में हिली धरती, उड़ीसा में दिखा भयावह मंजर, भूकंप से जनजीवन अस्त व्यस्त
(सीजी टॉकीज)गरियाबंद: देवभोग इलाके में तेज आवाज के साथ हुई भूमि कम्पन से सहमें लोग ।7.42 बजे 3 सेकेंड के लिए महसूस किया गया कंपन,पड़ोसी राज्य ओडिसा में भी तीव्रता का असर ज्यादा था।
देवभोग क्षेत्र में देर शाम से मौसम का मिजाज बदला हुआ था।बारिश के बाद बिजली आसमान में चमक रहे थे।लेकिन इसी बीच 7:42 बजे लगभग 3 सेकेंड के लिय इलाके भर में झटका महसूस किया गया।तीव्रता इतनी थी कि जामिन पर रखा हुआ वास्तु का कंपन्न होना देखा गया।किसी धमाके की आवाज के साथ हुई कम्पन से इलाके भर के लोग सहम गए हैं।स्थानीय सोशल मीडिया में संभावित भूगर्भीय घटना की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।देवभोग के अलावा अमलीदर तहसील क्षेत्र में भी इस कंपन को महसूस किया गया है।हालांकि इस घटना से अब तक कोई हताहत या नुकसान की सूचना नहीं आई है।
तहसीलदार अजय चंद्रवंशी ने कहा कि दूरभाष के माध्यम से तहसील भर में कंपन्न की सूचना मिली है।विधिवत इसे उच्च अधिकारियों को अवगत करा कर मामले को भूगर्भ विशेषज्ञों तक पहुंचा कर इसका अध्ययन कराया जायेगा।












Leave a Reply