CGTalkies

CGTalkies News

फिंगेश्वर में 4 सितंबर को सजेगी भजन संध्या, श्री पंचदेव मंदिर परिवार आयोजित करेगा कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व; भजन संध्या एवं महोत्सव में जुटेंगे श्रद्धालु

(सीजी टॉकिज)फिंगेश्वर :- श्री पंचदेव मंदिर परिवार फिंगेश्वर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के अवसर पर विशेष भजन संध्या एवं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को श्री पंचदेव मंदिर प्रांगण, फिंगेश्वर में आयोजित होगा। आयोजन का समय शाम 7 बजे से प्रभु इच्छा तक निर्धारित किया गया है।

आयोजन को लेकर मंदिर परिवार एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और जन्माष्टमी पर्व की धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भजन-संध्या का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने समस्त नगरवासियों एवं भक्तजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

प्रसाद की भी रहेगी व्यवस्था

आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार समस्त भक्तगणों के लिए प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर परिवार ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन में सहभागिता करने का आग्रह किया है।

भक्तों से विशेष रूप से अपील की गई है कि आइए हम सभी धूमधाम से जन्माष्टमी पर्व मनाकर श्री ठाकुर जी को रिझाएं। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित यह भजन संध्या भक्तों के लिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करने का अवसर प्रदान करेगी।

ये भजन गायक एवं कथावाचक होंगे शामिल

कार्यक्रम में कई भजन गायक, कथावाचक एवं पंडित शामिल होंगे। जिसमें भागवताचार्य दादू पंडित, भागवताचार्य काकू पंडित, पं. लोकेश मिश्रा, पं. नारायण मिश्रा, पं. अमन शर्मा, पंडित शुभ दीवान, पंडित मनीष तिवारी, भागवताचार्य पं. जयशंकर मिश्रा और पंडित विजयशंकर मिश्रा अपनी प्रस्तुति एवं धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। इन भजन गायकों एवं कथावाचकों की मौजूदगी में भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय होने वाला है।

पंच मंदिर ट्रस्ट के नेतृत्व में आयोजन

आयोजन में पंच मंदिर ट्रस्ट फिंगेश्वर से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे। ट्रस्ट के सर्वराकार राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह ने श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर भजन संध्या का आनंद लेने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने की अपील की है। मंदिर परिवार एवं समस्त नगरवासियों की ओर से आयोजित इस कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व में फिंगेश्वर सहित आसपास के क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *