हिंदू महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटना के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन

Spread the love

दुर्ग/ भाजपा उतई मंडल एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उतई मंडल के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में हिंदू महिलाओं के साथ उत्पीड़न की घटना के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन उतई बाजार चौक में किया किया गया।

महिला मोर्चा उतई मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हिंदूवादी नेताओं ने पश्चिम बंगाल सरकार की कड़ी निन्दा का आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही हैं।महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर ने कहा कि हिन्दू महिलाओं पर हो रहें अत्याचार के खिलाफ बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी उनकी तुष्टिकरण नीति को उजागर करती हैं।इतना होने के बाद के बावजूद ममता बनर्जी की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नही कर पाई हैं।इससे साबित होता हैं कि ममता बनर्जी खुद हिंदू बहनों पर हो रहे अत्याचार में संलिप्त हैं।इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा,महामंत्री सोनू राजपूत,महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतला ठाकुर,भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु,लक्ष्मीनारायण साहू,चंदु देवांगन,बिमला कामड़े, दानेश्वर देशमुख,रूपेश पारख, हुबलाल चंद्राकर,सतीश चंद्राकर,  खुबिलाल साहू,छबिलाल साहू,करन सेन,भूपेंद्र साहू,शुभम वर्मा, घुरुव चंद्राकर,सोहन रिगरी,हरीश यादव,पूनमचंद सपहा, आशीष साहू,नीलम गढ़े,कांति साहू,निहाल वर्मा,ममता चंद्राकर, गुंजा रात्रे,ममता,प्रतिमा सिन्हा, उर्वशी गोस्वामी, शीतल रात्रे,सहित अधिक संख्या में कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहें।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *